'कुछ तो चल रहा है, लेकिन अभी नहीं बता सकते…', नीतीश कुमार के पाला बदलने की अटकलों पर बोलीं मीसा भारती – Aaj Tak

Feedback
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर पक्ष और विपक्ष में बयानबाजी शुरू हो गई है. पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव की बेटी और आरजेडी सांसद मीसा भारती ने नीतीश को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा,’अंदर कुछ न कुछ चल रहा है. अभी जारी जानकारी नहीं दे सकते कि अंदर क्या चल रहा है, लेकिन वह सामने आएगा. इसके लिए आपको थोड़ा रुकना होगा.’
मीसा ने आगे कहा,’नीतीश कुमार हमारे चाचा हैं. इसलिए उनके लिए हमारा सॉफ्ट कॉर्नर है. कुछ न कुछ चल रहा है, जो होगा अच्छा होगा. लालू और नीतीश कुमार में आपस में भाई का रिश्ता है. राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं. नीतीश कुमार के लिए हमारे दरवाजे हमेशा खुले हैं. 
कोई RJD के साथ नहीं जाना चाहता: चिराग
वहीं, मीसा के इस बयान को लेक लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) चीफ चिराग पासवान का भी बयान दिया है. उन्होंने कहा,’NDA गठबंधन एकजुट है. कोई आरजेडी के साथ नहीं जाना चाहता है. चुनाव आते-आते महागठबंधन के कई दल हमारी तरफ आएंगे. इंडी अलायंस के स्वाहा होने की घोषणा हो चुकी है. RJD अपने खिड़की दरवाजे बंद रखे, कहीं कोई उनका हमारी तरफ न आ जाए.’
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News