वैभव सूर्यवंशी का भारतीय टी-20 टीम में चयन: दादी बोली – पोते ने नाम रोशन किया, खबर सुनते ही मां पहुंची मंदिर – Dainik Bhaskar

समस्तीपुर जिला के ताजपुर के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी का भारतीय टी-20 टीम में चयन होने के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। चयन की खबर मिलते ही उनके घर पर क्रिकेट प्रेमियों, स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों की भीड़ उमड़ पड़ी। ताजपुर, समस्तीप
आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर टीम का हिस्सा होंगे
वैभव सूर्यवंशी का चयन आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम में किया गया है। इसके साथ ही उन्हें एशियन गेम्स के लिए भी भारतीय टीम में जगह मिली है। टीम इंडिया में चयन के बाद आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण की संभावना जताई जा रही है।
घर पर उत्सव जैसा माहौल
चयन की सूचना मिलते ही वैभव के घर पर उत्सव जैसा माहौल बन गया। प्रशंसकों ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया और वैभव से जुड़े लोकप्रिय गीतों पर जमकर नृत्य किया। घर की महिलाएं, जिनमें उनकी दादी ऊषा सिंह और अन्य परिजन शामिल थीं, मंगलगीत गाकर इस खुशी को साझा कर रही थीं।
दादी बोली – पोते ने नाम रोशन किया
वैभव की दादी ऊषा सिंह ने भावुक होकर कहा कि उनके बेटे संजीव सूर्यवंशी ने क्रिकेट के क्षेत्र में काफी मेहनत की थी और आज उनके पोते ने परिवार का नाम रोशन कर दिया है। उन्होंने इसे पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण बताया।
वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी ने घर पहुंचे लोगों का मिठाई खिलाकर स्वागत किया और बेटे के उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद मांगा। उन्होंने भारतीय चयनकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि यह उपलब्धि वैभव की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है।
परिवार के बाकी लोग भी रहे मौजूद
खुशी के इस मौके पर वैभव के चाचा, बड़े भाई उज्ज्वल सूर्यवंशी, छोटे भाई आकाश सूर्यवंशी और चचेरे दादा तथा सेवानिवृत्त शिक्षक उपेंद्र सिंह भी जश्न में शामिल हुए। सभी ने नाच-गाकर अपनी खुशी का इजहार किया।
मां ने मंदिर पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की
वहीं, वैभव की मां आरती कुमारी ने बेटे के चयन की खबर मिलते ही मंदिर पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने बताया कि परिवार वैभव की हर सफलता पर बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लेने जाता है और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।
वैभव सूर्यवंशी के भारतीय टीम में चयन से ताजपुर सहित पूरे समस्तीपुर जिले में उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News