गांव की मिट्टी में देशभक्ति और राष्ट्रसेवा की भावना बचपन से ही देखने को मिलती है। बड़ी संख्या में युवा सेना में भर्ती होने का सपना लेकर तैयारी करते हैं और देश सेवा को अपना सर्वोच्च कर्तव्य मानते हैं। सेवानिवृत्त सैनिक भी गांव के विकास सामाजिक कार्यों
महमदपुर| क्षेत्र की ग्राम पंचायत मेढ़े का पूरा अपने गौरवशाली इतिहास सामाजिक एकता सैनिक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत के कारण पूरे क्षेत्र में विशेष पहचान रखती है। लगभग एक सदी से भी अधिक पुराने इस गांव का इतिहास आज भी ग्रामीणों की स्मृतियों और लोककथाओं में जीवंत है। ग्रामीणों के अनुसार वर्तमान गांव के स्थान पर करीब सैकड़ो वर्ष पूर्व एक बड़ा मेढ़ हुआ करता था जिसके आसपास लोगों ने धीरे धीरे अपने घर बनाकर बसना शुरू किया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.