LPG cylinder new rate: गैस, पेट्रोल-डीजल के दाम और महंगाई दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है. एक बार फिर से, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 29 रुपये का इजाफा किया गया है. इंटरनेशनल मार्केट में जारी उठापटक और खर्चों का वहन करने के लिए तेल कंपनियों ने यह कदम उठाया है. आइए जानते हैं कि इसके बाद आपके शहर में गैस सिलेंडर के दाम कितने हो गए हैं..
नए दाम लागू होने के बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर के दाम 942 रुपये हो गए हैं. कोलकाता में अब इसके लिए 968 रुपये, मुंबई में 941.50 रुपये और चेन्नई में 957.50 रुपये चुकाने होंगे. राज्य टैक्स और ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट की वजह से अलग-अलग राज्यों में कीमत थोड़ी बदल सकती है.
PTI के अनुसार, पिछले तीन महीनों में गैस के दामों ये दूसरी बढ़ोतरी की गई है. इससे पहले, सात मार्च को की गई 60 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी. ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल और ईंधन की कीमतें बढ़ी हुई हैं. लॉजिस्टिक और शिप की आवाजाही में देरी के चलते, सरकारी तेल कंपनियों को रियायती घरेलू गैस बेचने पर भारी नुकसान उठाना पड़ रहा था. कंपनियों के इसी वित्तीय बोझ को थोड़ा कम करने के लिए लगातार कीमतों में इजाफा कर रही है.
महंगाई का यह झटका सिर्फ रसोई घर तक ही सीमित नहीं है, बल्कि मई के मध्य से अब तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुल 7.50 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हो चुकी है. इसके साथ ही सीएनजी की दरों में भी करीब 6 रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा देखा गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
सत्यम, बिहार से हैं. उन्होंने LS College, मुजफ्फरपुर, बिहार से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से MA In Media Governance में मास्टर्स किया है. मास्टर्स के साथ … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED