Breaking News 7 June: खान सर की कोचिंग होगी सील? बिहार फायर विभाग का नोटिस, UP पुलिस का बहू-बेटी सम्मेलन, जान – India.Com

Breaking News today: फायरिंग मामले में FIR दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी की आशंका से जूझ रहे बिहार के चर्चित शिक्षक खान सर उर्फ फैजल खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. अब उनके पटना स्थित KGS कोचिंग सेंटर में फायर सेफ्टी नियमों की गंभीर कमियां पाई गई हैं. बिहार अग्निशमन सेवा के डीआईजी मनोज कुमार ने साफ चेतावनी दी है कि यदि तय समय के भीतर इन कमियों को दुरुस्त नहीं किया गया, तो कोचिंग सेंटर को सील करने जैसी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के गांवों में हर रविवार को एक बेहद अनूठी चौपाल सजती है. स्कूल के प्रांगण या पंचायत भवन में होने वाले इस बहू-बेटी सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाएं और किशोरियां जुटती हैं. हालांकि यहां तुरंत कोई FIR दर्ज नहीं होती, लेकिन चर्चा घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, घरेलू कलह और शराबखोरी जैसे गंभीर मुद्दों पर होती है. पुलिस की इस प्रिवेंटिव पुलिसिंग पहल का मुख्य मकसद किसी भी पारिवारिक विवाद को बड़ा अपराध बनने से पहले ही रोकना और सुलझाना है.

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के अवंतीपोरा में निर्माणाधीन एम्स (AIIMS) प्रोजेक्ट के औचक दौरे ने राज्य में नया सियासी बवाल खड़ा कर दिया है. राज्य की सत्ताधारी पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) ने उनके इस कदम को असंवैधानिक और एक गलत परंपरा करार दिया है. दरअसल, महबूबा मुफ्ती ने प्रोजेक्ट साइट पर जाकर वहां के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की थी और निर्माण कार्यों का जायजा लिया था, जिसे लेकर अब दोनों दलों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है.

दिन-भर की सभी खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें…
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
सत्यम, बिहार से हैं. उन्होंने LS College, मुजफ्फरपुर, बिहार से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से MA In Media Governance में मास्टर्स किया है. मास्टर्स के साथ … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News