चाहिए सरकारी नौकरी? तो इन पदों पर कर लें आवेदन, ग्रेजुएट्स के लिए है शानदार मौका – AajTak

Feedback
सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे लाखों उम्मीदवारों के लिए ये हफ्ता कई मौके लेकर आया है. ऐसे में अगर आप लंबे समय से नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो, इन पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. देशभर के अलग-अलग विभागों में 4 हजार से अधिक अवसर हैं. ऐसे में अगर आप पर इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, तो ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं लेकिन उससे पहले जान लेते हैं कि इन पदों पर आवेदन करने के लिए क्या योग्यता है या किस तरह इसमें सिलेक्शन होगा. 
UPSSSC लोअर PCS भर्ती 
UPSSSC लोअर PCS भर्ती के तहत ग्रुप B और C के कुल 2285 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इस पद के आवेदन 29 मई से शुरू हो चुके हैं, जो 18 जून को बंद  हो जाएंगे. पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी अनिवार्य है. इस पद पर सिलेक्शन मेरिट के बेसिस पर होगा. 
NCL भर्ती 
NCL भर्ती के तहत अप्रेंटिस पद  पर कुल 1607 भर्ती के लिए  नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इस पद के लिए आवेदन 1 जून से  शुरू हो चुके हैं, जो 15 जून को बंद हो जाएंगे. पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन की डिग्री, डिप्लोमा या आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए. इस पद पर भी सिलेक्शन मेरिट के आधार पर ही होगा. 
RPSC RAS भर्ती 
RPSC RAS भर्ती के तहत ऑफिसर समेत अन्य पर 607 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं. इस पद के लिए आवेदन 4 जून से शुरू हो गए हैं, जो 3 जुलाई को बंद हो जाएंगे. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है. इस पद पर सिलेक्शन रिटन एग्जाम और इंटरव्यू के बेसिस पर होगा. 
BSNL भर्ती  
BSNL ने जूनियर टेलिकॉम ऑफिसर के लिए 100 पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया है. पद पर आवेदन 4 जून से शुरू हो गए हैं, जो 3 जुलाई को बंद हो जाएंगे. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित फील्ड में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. पद पर सिलेक्शन रिटन एग्जाम के आधार पर होगा. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News