फलोदी जिले के जैसलां अंचल के हिंदी टीचर प्रहलाद लूणा को जोधपुर में राज्य स्तरीय ‘गुरुवालय टीचर सम्मान’ से सम्मानित किया गया है। उन्हें हिंदी भाषा, व्याकरण और साहित्य के संवर्धन में उनकी सेवाओं के लिए यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया।
यह सम्मान समारोह जोधपुर में आयोजित हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व संयुक्त निदेशक (स्कूल शिक्षा, उदयपुर संभाग) भल्लू राम खीचड़ और पूर्व संयुक्त निदेशक (स्कूल शिक्षा, जोधपुर संभाग) प्रेमचंद सांखला उपस्थित थे। उन्होंने प्रहलाद लूणा को मेडल और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।
प्रहलाद लूणा की इस उपलब्धि पर एबीएस स्कूल (केलनसर) के स्टाफ सदस्यों और जैसलां गांव के गणमान्य नागरिकों ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में उनके उत्कृष्ट कार्य और समर्पण की सराहना की।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.