एक के बाद एक लॉन्च होने वाली हैं ये चार दमदार SUV, लिस्ट में रेनो के साथ हुंडई और VW भी, कीमत ₹15 लाख से कम – Hindustan Hindi News

नई एसयूवी लेने की सोच रहे हैं, तो थोड़े दिन और इंतजार कर लीजिए। इंडियन मार्केट में एक के बाद एक धाकड़ SUVs की एंट्री होने वाली है। इन एसयूवी की कीमत 15 लाख रुपये से कम रहने की उम्मीद है। भारत में जिन नई एसयूवी की एंट्री होने वाली है, उनमें रेनो, निसान, हुंडई और फॉक्सवैगन की दमदार एसयूवी शामिल हैं। आइए जानते हैं इन अपकमिंग एसयूवी के बारे में।

प्रोडक्शन रेडी रेनॉल्ट ब्रिजर सब-4 मीटर एसयूवी 2027 में इंडियन मार्केट में आने वाली है। ब्रैंड के RGMP प्लेटफॉर्म पर बेस्ड यह एसयूवी पेट्रोल, सीएनजी, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक सहित कई पावरट्रेन ऑप्शन के साथ उपलब्ध होगी। एसयूवी के पेट्रोल वर्जन में 1.2 लीटर का नया नैचुरली एस्पिरेटेड और टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन ऑप्शन मिलने की उम्मीद है। वहीं, ब्रिजर ईवी को कंपनी 35 kWh और 55 kWh के बैटरी पैक ऑप्शन के साथ इंट्रोड्यूस कर सकती है। इसकी ऑन-रोड कीमत मुंबई में 10 से 18 लाख रुपये के बीच हो सकती है।

₹ 11 – 18 लाख
₹ 9 – 15 लाख
₹ 6 – 10 लाख
₹ 8 – 14 लाख
₹ 5.62 – 10.76 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

VW Tera इंटरनैशनल मार्केट में पहले से ही उपलब्ध है। हालांकि, ब्राजील में इस मॉडल की लंबाई लगभग 4.1 मीटर है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि GST बेनिफिट के लिए भारतीय मॉडल की लंबाई 4 मीटर से कम रखी जाएगी। भारत में आने वाले इस मॉडल में 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन होगा। स्कोडा अपनी कायलैक के लिए VRS अपडेट लाने की सोच रहा है और इसलिए VW भी इस मॉडल में अपना GTI बैज ऑफर कर सकता है। उम्मीद है कि Tera में Kylaq के सभी फीचर्स होंगे। साथ ही इसमें ADAS सिस्टम भी शामिल हो सकता है। इसकी ऑन-रोड कीमत मुंबई में 9 से 15 लाख रुपये के बीच हो सकती है। इसकी एंट्री अगले साल जून-जुलाई के आसपास हो सकती है।

निसान अपनी टेक्टॉन को भारत में 9 जुलाई को लॉन्च करने वाला है। यह नई रेनो डस्टर का एक रीबेज्ड वर्जन होगी। इसका एक्सटीरियर लुक निसान पैट्रोल से इंस्पायर्ड होगा। वहीं, इसके इंटीरियर में मिलने वाले फीचर्स डस्टर वाले ही रहने की उम्मीद है। टेक्टॉन को 1.0 लीटर तीन-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जाएगा। बड़े इंजन के साथ मैनुअल और डीसीटी गियरबॉक्स के ऑप्शन मिलेंगे, जबकि छोटे इंजन में केवल मैनुअल गियरबॉक्स ही उपलब्ध होगा। इसकी ऑन-रोड कीमत मुंबई में 12 से 20 लाख रुपये के बीच हो सकती है।

हुंडई भारत में सेकेंड जेनरेशन की बेयॉन क्रॉसओवर को भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह 2027 के मिड में भारत में लॉन्च हो सकती है। इसका कोडनेम BC4i है। यह इस साल के आखिर में मार्केट में एंट्री कर सकती है। फर्स्ट जेनरेशन बेयॉन का डिजाइन क्रॉसओवर जैसा हुआ करता था, लेकिन नया मॉडल एसयूवी जैसा दिखेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी ऊंचाई अधिक होगी और इसका स्टांस भी काफी अपराइट होगा। नई बेयॉन में 1.2 लीटर का नया टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो हाइब्रिड मॉडल के लिए भी तैयार होगा। इस इंजन का ऑफिशियल डेब्यू अभी बाकी है। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी कीमत 8.5 लाख रुपये से लेकर 14 लाख रुपये के बीच हो सकती है।

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News