जनबंधन, 23 पार्टियां; DMK की नाराजगी के बीच INDIA गुट को एकजुट दिखाने की कोशिश में कांग्रेस – Hindustan Hindi News

राष्ट्रीय स्तर पर सबसे बड़े विपक्षी गठबंधन INDIA के सहयोगी दलों की कल बैठक होने जा रही है। इस बैठक से पहले कांग्रेस के ऊपर सभी पार्टियों के बीच में आम सहमति बनाने का दारोमदार है। डीएमके की नाराजगी के बीच कांग्रेस पार्टी लगातार इस बात को दिखाने की कोशिश कर रही है कि गठबंधन मजबूत है और कल करीब 23 पार्टियां इसकी बैठक में शामिल होंगी।

सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए रमेश ने कल राजधानी दिल्ली में होने वाली बैठक की रूपरेखा बताई। उन्होंने लिखा, “इंडिया जनबंधन एकजुट बना हुआ है। भारत की तरफ ही इंडिया जनबंधन भी विविधिता के बावजूद अपनी एकजुटता बनाए हुए है।” विपक्षी एकता की बात करते हुए जयराम रमेश ने कहा कि यह बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के विरोध में एकजुट दलों को साथ ला रही है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि कुछ दलों निजी कारणों से इसमें शामिल नहीं हो पा रहे हैं लेकिन वे सरकार की नीतियों के खिलाफ हमारी चिताओ को साझा करते हैं।

बता दें, बैठक में शामिल होने वाले सबसे प्रमुख और खास नाम ममता बनर्जी का होगा। पश्चिम बंगाल में सत्ता गंवाने के बाद ममता बनर्जी लगातार विपक्षी एकता की बात करती हुई नजर आई हैं। संविधान क्लब में होने वाली इस बैठक के लिए ममता बनर्जी अपने भतीजे अभिषेक के साथ दिल्ली पहुंच चुकी हैं।

2024 लोकसभा चुनाव के पहले बने इंडिया गठबंधन कि यह बैठक कई मायनों में महत्वपूर्ण है। 2024 लोकसभा चुनाव के पहले इस गठबंधन को ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस तीन धड़ों के रूप में देखा जा रहा था। लेकिन पिछले दो वर्षों में भारतीय राजनीति में काफी कुछ बदला है। केजरीवाल दिल्ली हार चुके हैं। ममता बनर्जी बंगाल हार चुके हैं और लोकसभा में विपक्ष बड़ी ताकत डीएमके भी अपना किला गंवा चुकी है। समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश की सत्ता का स्वाद चखने की जुगत में हैं। ऐसे में केवल कांग्रेस पार्टी ही है, जो फिलहाल इस गठबंधन का नेतृत्व करने में सक्षम है।

कांग्रेस पार्टी की सबसे बड़ी परेशानी दशकों पुराने साथी डीएमके की नाराजगी है। तमिलनाडु के स्तर पर तो विपक्षी पार्टी को विजय की पार्टी टीवीके का साथ मिल गया है, लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर डीएमके अभी भी एक बड़ी ताकत है। लेकिन स्टालिन के नेतृत्व वाली डीएमके कांग्रेस पर धोखे का आरोप लगाकर नाराज चल रही है। इसलिए उसने इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होने से भी इनकार कर दिया है। दूसरी तरफ वामपंथी पार्टी सीपीआई (एम) है। उसने भी कांग्रेस से नाराजगी के चलते इस बैठक से दूरी बनाने की बात कर चुकी है। हालांकि, बाद में सांसद जॉन ब्रिटास के बैठक में शामिल होने की उम्मीद है।

उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News