Feedback
तेलुगू इंडस्ट्री के मेगा पावर स्टार राम चरण की फिल्म पेद्दी कुछ दिन पहले ही थिएटर्स में रिलीज हुई थी. इसमें उनकी एक्टिंग को लेकर तो खूब तारीफ हुई. मगर बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के सीन्स पर बवाल मच गया. फिल्म में एक्ट्रेस को काफी गलत तरीके से पेश किया गया, जिसमें सिर्फ उनकी बॉडी पर फोकस रखा गया. कई लोगों ने पेद्दी के मेकर्स पर अपनी नाराजगी जाहिर की.
जाह्नवी के सीन्स को लेकर विवाद अब काफी गरमा चुका है. कई सारे जाने-माने सेलेब्स इस कॉन्ट्रोवर्सी का हिस्सा बनकर अपनी राय दे रहे हैं. बॉलीवुड की एक्ट्रेसेज ने जाह्नवी से खुद के लिए आवाज उठाने की बातें कही. उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री को भी दोषी ठहराया. अब साउथ की एक्ट्रेस नित्या मेनन ने पेद्दी कॉन्ट्रोवर्सी पर रिएक्ट किया है.
धनुष की हीरोइन ने किया साउथ इंडस्ट्री का बचाव
नित्या मेनन मलयालम, तेलुगू, तमिल फिल्मों में काफी काम कर चुकी हैं. दुलकर सलमान, धनुष, थलपति विजय और बॉलीवुड एक्ट्रेस अक्षय कुमार के साथ उन्होंने स्क्रीन स्पेस शेयर किया है. नित्या ने वैराइटी इंडिया से पेद्दी में जाह्नवी के ओवर-सेक्शुअलाइज सीन्स पर कहा है कि ये परेशानी सिर्फ साउथ इंडस्ट्री में है, ऐसा कहना गलत होगा. उनका मानना है कि ये दिक्कत हर इंडस्ट्री की है. ये एक किस्म का ट्रेंड है, जिसे आजकल हर कोई फॉलो कर रहा है.
एक्ट्रेस ने साउथ सिनेमा का बचाव करते हुए आगे कहा- मुझे लगता है कि असली दिक्कत ये है कि फिल्मों में अब सब कुछ कमाई के हिसाब से देखा जाने लगा है. जो चीज ऑडियंस को पसंद आती है या उनका ध्यान खींचती है, उसे ज्यादा से ज्यादा दिखाया जाता है ताकि फिल्म हिट हो जाए. क्या ये जरूरत से ज्यादा हो रहा है? बिल्कुल.
‘मेरा मानना है कि कलाकारों को अपनी एक लिमिट तय करनी चाहिए. अगर किसी सीन में उन्हें लगे कि उन्हें सिर्फ लोगों को आकर्षित करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है, तो उन्हें साफ मना कर देना चाहिए और कहना चाहिए कि वे इसमें सहज नहीं हैं.’
नित्या की एक्ट्रेस को सलाह
नित्या ने जाह्नवी को अंत में एक सलाह भी दी है. उन्होंने कहा- मुझे लगता है कि किसी भी एक्ट्रेस के लिए अपने उसूलों पर टिके रहना बहुत जरूरी है. मैं तो सिर्फ इसलिए कोई काम नहीं करूंगी क्योंकि इंडस्ट्री में ऐसा पहले से होता आ रहा है. कुछ रोल और कुछ सीन ऐसे हैं जिन्हें मैं कभी नहीं करना चाहूंगी. आखिरकार ये आपकी सोच पर निर्भर करता है कि आप किस तरह का काम करना चाहते हैं और एक कलाकार के तौर पर अपनी जिम्मेदारी को कैसे देखते हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू