Feedback
मिडिल ईस्ट में तनाव फिर बढ़ गया है. रविवार देर रात इजरायल पर दो तरफ से एक साथ हमला हो गया. ईरान ने इजरायल की तरफ मिसाइलें दागीं. वहीं लेबनान की तरफ से हिजबुल्लाह ने भी मिसाइल और ड्रोन से हमला बोल दिया. इसके बाद इजरायल का डिफेंस सिस्टम एक्टिव हो गया, फिर अलग-अलग शहरों में सायरन की आवाज गूंजने लगी. जानकारी के मुताबिक, ईरान ने इजरायल के उत्तर की ओर 4 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं.
ईरान ने इजरायल पर ये हमले लेबनान की वजह से किए हैं. ईरान चाहता है कि इजरायल लेबनान पर सैन्य एक्शन बंद कर दे. लेकिन इजरायल वहां हिजबुल्लाह समेत दूसरे ठिकानों पर लगातार हमले कर रहा है. ताजा हमले लेबनान की राजधानी बेरूत में किए गए थे.
इस बीच ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने ईरान और लेबनान के झंडों की एक साथ तस्वीर पोस्ट की.
pic.twitter.com/8vpGXiayxz
हमलों के बीच ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई का बयान भी आया. उन्होंने कहा कि ईरान ने बार-बार चेतावनी दी थी कि वह युद्धविराम के उल्लंघन और लेबनान पर हमलों को बर्दाश्त नहीं करेगा. हमलावरों को आज रात इसका जवाब मिल गया.
वहीं ईरान की फोर्स IRGC ने कहा कि इजरायल बार-बार युद्धविराम का उल्लंघन करते हुए, अपराधी अमेरिका की मिलीभगत और अंतरराष्ट्रीय मंचों की चुप्पी के चलते लेबनान के उत्पीड़ित लोगों के खिलाफ अपनी क्रूरता को लगातार तेज कर रहा है, और फास्फोरस बमों सहित प्रतिबंधित हथियारों का इस्तेमाल करके वॉर-क्राइम कर रहा है.
आगे कहा गया, ‘ईरान की पिछली चेतावनियों के बावजूद, बेरूत के बाहरी इलाकों पर हमला किया गया. इजरायल ने सभी ‘लक्ष्मण रेखाओं’ को पार किया है और दक्षिणी लेबनान में हमलों को तेज कर दिया है. हमने पहले ही चेतावनी दी थी कि अगर बेरूत के बाहरी इलाकों पर हमले हुए, तो हम हमला करेंगे.’
इजरायल में दिखीं मिसाइलें
ये भी चेतावनी दी गई कि अगर इजरायल अपने हमले बढ़ाता है या ईरान की कार्रवाई का जवाब देता है, तो उसे और भी विनाशकारी हमलों का सामना करना पड़ेगा. मतलब फिर तबाही शुरू हो जाएगी.
वहीं, हिज़्बुल्लाह का कहना है कि उसने ड्रोन और मिसाइलों से इजरायली सैनिकों को निशाना बनाया. राष्ट्रपति ट्रंप को इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बारे में जानकारी दी गई है.
इजरायल करेगा पलटवार, ईरान बोला- फिर यूएस बेसों को निशाना बनाएंगे
दूसरी तरफ इजरायली सेना का कहना है कि उसने अब तक ईरान से दागी गई सभी मिसाइलों को रोक लिया है. इजरायल ने साफ कहा है कि वो ईरान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करेगा.
वहीं ईरान ने कहा है कि अगर इजरायल हमला करता है, तो ईरान उसका जवाब और भी ज्यादा ताकत के साथ देगा. ईरान ने कहा कि अगर इजरायल हमला करता है, तो इस इलाके में मौजूद अमेरिका के सभी बेस ईरान के लिए वैध निशाने माने जाएंगे.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू