Aaj 8 June Ka Mausam: सुबह सुहानी, दोपहर में बढ़ेगी गर्मी या होगी बारिश? जानें दिल्ली-NCR सहित देश के इन शहरो – India.Com

Delhi-NCR Weather Today: देश के अलग-अलग हिस्सों में आज मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ है. कहीं सुबह की शुरुआत सुहानी हवाओं के साथ हुई है. वहीं कुछ इलाकों में दोपहर के समय भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा. मौसम विभाग के अनुसार कुछ राज्यों में बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है.  वहीं, IMD के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर सहित कई जगहों पर अचानक से मौसम में परिवर्तन देखने को भी मिल सकता है.  इसके विपरीत मैदानी इलाकों में तेज धूप का असर लगातार जारी है. बता दें कि मानसून भी देश के 12 राज्यों में पहुंच चुका है.

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में सुबह से ही आसमान साफ है. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वहीं, नई दिल्ली में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है. मौसम विभाग (IMD) के अलर्ट के मुताबिक, अगले तीन घंटे में दिल्ली-एनसी के इलाकों के मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. वहीं, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद, गुरुग्राम के आसपास के इलाकों में बारिश होने की संभावना है. फरीदाबाद में भी तेज धूप के साथ पारा 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. दोपहर के समय लोगों को तेज धूप और उमस का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि शाम होते-होते मौसम में थोड़ी नरमी आने की उम्मीद है.

दक्षिण और पूर्वी भारत के शहरों में लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है. बेंगलुरु में आज बादल छाए हुए हैं. वहां का तापमान केवल 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. इस वजह से वहां मौसम बेहद सुहाना और ठंडा बना हुआ है. उधर कोलकाता में आज गरज के साथ बारिश की संभावना है. कोलकाता का तापमान आज 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है. बारिश के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिलेगी.

एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर भारत के अन्य प्रमुख शहरों में गर्मी का असर देखा जा सकता है. चंडीगढ़ और लुधियाना में आज मौसम साफ रहेगा. दोनों शहरों में तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है. लखनऊ में तेज धूप खिली हुई है और तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. बिहार की राजधानी पटना में भी आज कड़ी धूप है और वहां का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है. भोपाल में धूप के कारण तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.
राजस्थान के जयपुर में आज तेज धूप का असर रहेगा. यहां का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है. गुजरात के अहमदाबाद में भी गर्मी का प्रकोप जारी है. वहां का तापमान आज 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में हल्के बादलों की आवाजाही रहेगी. मुंबई का तापमान आज 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है. चेन्नई में भी बादलों के डेरे के साथ तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

देश के 12 राज्यों में मानसून के आसार दिखने शुरू हो गए है. गुजरात को छोड़ दें तो बाकी राज्यों में प्री-मानसून बारिश देखने को मिल रही है. वहीं, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, नगालैंड, असम, अरुणाचल प्रदेश, केरलम, कर्नाटक, गोवा और तमिलनाडु में मानसून पहुंच चुका है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
सत्यम, बिहार से हैं. उन्होंने LS College, मुजफ्फरपुर, बिहार से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से MA In Media Governance में मास्टर्स किया है. मास्टर्स के साथ … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News