Aaj ka Dhanu Rashifal, Sagittarius Daily Horoscope, धनु राशिफल 8 जून 2026: आज धनु राशि वालों को वित्तीय बैलेंस बनाकर रखने की जरूरत है। फोकस नहीं होने के कारण आपके कार्य करने की क्षमता घट सकती है। शारीरिक ऊर्जा को बरकरार रखने के लिए एक्टिव रहना जरूरी है। परिवार के जुड़े मसले आज हल हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आउटिंग से आपको शांति और सुकून महसूस होगा। धैर्य के साथ किए गए कार्यों में सफलता अर्जित करेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सतर्कता जरूरी है। पढ़ें आज का धनु राशिफल-
आज आपको अपनी व्यक्तिगत बातों को किसी के साथ भी शेयर करने से बचना चाहिए, वरना लोग आपका उपहास (मजाक) उड़ा सकते हैं। अगर आप किसी को पसंद करते हैं, तो अपने दिल की बात शेयर करने के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है। नए प्रेम का आगमन होगा और आप प्यार की कसौटी में खरे उतर सकते हैं। विवाहित लोग जीवनसाथी के साथ यादगार समय बिता सकते हैं।
आज ऑफिस में काम की व्यस्तता रह सकती है, जिससे मानसिक दबाव महसूस हो सकता है। धैर्य और समझदारी से आप कार्यों को समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। अपने विचारों को शेयर करने से पहले सीनियर्स की राय जरूर सुनें। आज फीडबैक लेने से पीछे नहीं हटें, क्योंकि इससे आपको अपनी गलती सुधारने का अवसर मिलेगा। नौकरी में बदलाव के अच्छे अवसर सामने आ सकते हैं।
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से अत्यंत शुभ रहने वाला है। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक मामले हल होंगे। अटके हुए धन की वापसी के संकेत हैं, जिससे वित्तीय स्थिरता मिलेगी। आप अपने किसी पुराने शौक को पूरा करने में धन खर्च कर सकते हैं। परिवार की जिम्मेदारियां अच्छे से निभाएंगे। व्यापार को नई रफ्तार मिल सकती है।
धनु राशि वालों को आज कंधे से ऊपर थोड़ी परेशानी हो सकती है। अपनों के स्वास्थ्य पर नजर रखें। खुद की सेहत का भी ध्यान रखना जरूरी है। सेहत में उतार-चढ़ाव का प्रभाव थोड़ा आपके काम पर भी पड़ सकता है। पानी खूब पिएं और अपनी डाइट में हरी सब्जियां और नारियल पानी को शामिल करें।
कुल मिलाकर धनु राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से स्थिरता प्रदान कर सकता है। अपनों का साथ मिलेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी उत्तम समय कहा जाएगा। पीली वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।
पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।
अनुभव एवं कार्यक्षेत्र
- 25+ वर्षों का अनुभव – फलित ज्योतिष एवं परामर्श
- अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
- विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण
पुरस्कार
Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News
विशेषज्ञता
- वैदिक एवं फलित ज्योतिष
- रत्न विज्ञान (Gemology)
- वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
- ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
- ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
- ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play