Infinix आज भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Smart 20 4G लॉन्च कर रहा है। इसमें 120Hz डिस्प्ले, 5200mAh बैटरी और MediaTek Helio G81 प्रोसेसर है, जिसकी …और पढ़ें
5200mAh बैटरी वाला नया फोन आज होगा लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और कीमत 10 हजार से कम
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Infinix इंडियन मार्केट में आज अपना नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है, जिसे कंपनी Infinix Smart 20 4G के नाम से पेश करने वाली है। कंपनी ने कुछ वक्त पहले कन्फर्म किया था कि ये स्मार्टफोन 8 जून 2026 को भारत में लॉन्च होगा।
लॉन्च से पहले ही फोन का डिजाइन और कई अहम फीचर्स सामने आ चुके हैं, जिससे यह बजट सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बनकर आ सकता है। चलिए इसके बारे में विस्तार जानते हैं…
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो स्मार्टफोन में 6.78 इंच का बड़ा LCD डिस्प्ले मिलने वाला है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इसकी वजह से आपको फोन में स्मूद स्क्रॉलिंग और बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस मिलेगा। डिस्प्ले के मामले में कंपनी ने कोई समझौता नहीं किया है।
डिजाइन की बात करें तो नए वाले Infinix Smart 20 4G का लुक कंपनी के प्रीमियम स्मार्टफोन Infinix Note 60 Pro से काफी मिलता-जुलता लग रहा है। फोन काफी पतला है और इसकी मोटाई सिर्फ 7.7mm बताई जा रही है।
परफॉर्मेंस के लिए Infinix Smart 20 4G में MediaTek Helio G81 अल्टीमेट प्रोसेसर मिलने वाला है। यह चिपसेट रोजाना के कामों के साथ-साथ मल्टीटास्किंग और हल्की-फुल्की गेमिंग को भी आसानी से संभाल सकता है। डिवाइस में 4GB रैम और 128GB तक स्टोरेज मिल सकती है।
फोटोग्राफी के लिए Infinix Smart 20 4G में 8MP का रियर कैमरा मिल रहा है। जबकि सॉफ्टवेयर की बात करें तो डिवाइस में Android 16 बेस्ड XOS 16 मिलेगा। बैटरी की बात करें तो फोन में 5200mAh की बड़ी और 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा।
कीमत की बात करें तो रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि Infinix Smart 20 4G भारत में 10 हजार रुपये से कम कीमत में आ सकता है। ऐसे में ये फोन बजट स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों के लिए एक बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है।
यह भी पढ़ें- Vivo का नया 6,500mAh बैटरी वाला 5G फोन लॉन्च, 8GB तक RAM और 50MP कैमरा भी