Sensex Today Live: एशियाई बाजारों में हाहाकार, आज सेंसेक्स-निफ्टी के क्रैश होने के आसार – Hindustan Hindi News

मुख्य बातें
Share Market Today Live 8 June 8:00 AM: पश्चिम एशिया में एक बार फिर बढ़े तनाव और अमेरिका-ईरान युद्ध के और गहराने की आशंकाओं के बीच सोमवार को भारतीय शेयर मार्केट के क्रैश होने के संकेत हैं। वैश्विक बाजारों में भारी बिकवाली के बाद सेंसेक्स और निफ्टी 50 की भारी गिरावट के साथ ओपनिंग हो सकती है।
गिफ्ट निफ्टी 23,096 के आसपास कारोबार कर रहा था, जो पिछले निफ्टी फ्यूचर्स बंद स्तर से करीब 356 अंक नीचे है। इससे संकेत मिलता है कि भारतीय बाजार सोमवार को तेज गिरावट के साथ खुल सकते हैं।
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से एशियाई शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। जापान का निक्केई 225 करीब 3.7% टूटा और टॉपिक्स इंडेक्स 2.4% गिर गया। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 8.4% और कोस्डैक में 7% से ज्यादा की गिरावट आई। वहीं, हांगकांग बाजार में भी कमजोर शुरुआत के संकेत मिले।
अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को जोरदार गिरावट के साथ बंद हुए। टेक्नोलॉजी शेयरों में बिकवाली के चलते नैस्डैक अप्रैल 2025 के बाद की सबसे बड़ी एकदिवसीय गिरावट दर्ज करने में रहा। डॉऊ जोंस 695 अंक टूटा और एसएंडपी 500 में 2.64% की गिरावट रही। नैस्डैक भी 4.18% फिसल गया।
बड़ी टेक कंपनियों के शेयरों में भारी दबाव देखने को मिला। एनवीडिया में 6.2% और AMD में 10.9% की गिरावट दर्ज की गई। टेस्ला 6.6% लुढ़का और मेटा 5.5% कमजोर रहा। अमेजन में 3% और माइक्रोसॉफ्ट 2.7% नीचे रहा।
ईरान ने इजरायल पर मिसाइल हमले किए हैं। यह कार्रवाई उस समय हुई जब इजरायल ने लेबनान के बेरूत के दक्षिणी हिस्से पर हमला किया। इससे अप्रैल में लागू संघर्ष विराम कमजोर पड़ता नजर आ रहा है और निवेशकों की चिंता बढ़ गई है।
मिडिल ईस्ट संकट के चलते कच्चे तेल की कीमतों में फिर तेजी देखने को मिली। ब्रेंट क्रूड 95.42 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा और अमेरिकी WTI क्रूड 92.64 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। ऊंचे तेल दाम भारत जैसे आयातक देशों के लिए महंगाई और चालू खाते के घाटे की चिंता बढ़ा सकते हैं।
पिछले सप्ताह RBI ने रेपो रेट 5.25% पर स्थिर रखी, लेकिन वित्त वर्ष 2026-27 के लिए महंगाई का अनुमान बढ़ाकर 5.1% कर दिया और GDP वृद्धि अनुमान घटाकर 6.6% कर दिया। इसके बाद निवेशकों का रुख सतर्क बना हुआ है।
हालांकि वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत की अर्थव्यवस्था ने मजबूत प्रदर्शन किया है। जनवरी-मार्च तिमाही में GDP वृद्धि दर 7.8% रही, जो बाजार अनुमान से बेहतर है। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में GDP वृद्धि 7.7% दर्ज की गई।
दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में ‘लाइव हिन्दुस्तान’ की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए ‘कुछ अलग’ और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News