Aaj Ka Rashifal : राहु के नक्षत्र में चंद्रमा का संयोग, जानें 12 राशियों पर कैसा रहेगा असर? पढ़ें विस्तृत राशिफल – Hindustan Hindi News

Aaj ka Rashifal 8 June 2026: ग्रहों की स्थिति- मंगल मेष राशि में, सूर्य वृषभ राशि में, बुध और शुक्र मिथुन राशि में, गुरु कर्क राशि में, केतु सिंह राशि में, चंद्रमा और राहु का ग्रहण योग कुंभ राशि में बना हुआ है और चंद्रमा यहाँ शतभिषा नक्षत्र में बने हुए हैं। राहु के नक्षत्र में चंद्रमा राहु के साथ कुंभ राशि में संयोग कर रहे हैं, ये मानसिक स्थिति को खराब करने वाली स्थिति बनी रहती है और एक नेगेटिविटी बनी रहेगी, भयग्रस्त रहेगा व्यक्ति। और शनि मीन राशि के गोचर में हैं।

मेष राशि- यात्रा कष्टप्रद हो सकता है। स्वास्थ्य में मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़ रहेगा। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी बनी रहेगी, फिर भी चूँकि एकादश भाव में यह ग्रहण योग बना रहा है, जो दृष्टि पंचम भाव पे जा रहा है तो एक प्रेम में भी नकारात्मकता बनी रहेगी, भयग्रस्त रहेंगे, चिड़चिड़ापन बनी रहेगी। नए और प्रेम और पुराने प्रेम के लिए दोनों प्रेम के लिए यह सही समय नहीं है। डेटिंग थोड़ा सा सोच समझ कर के स्टार्ट करिए। यह निवेश के लिए सही होगा, व्यापारिक दृष्टिकोण से भी यह सही होगा। तो कुल मिलाकर के मानसिक स्थिति, प्रेम की स्थिति इत्यादि पे ध्यान रखिए, बाकी आपकी जो वैवाहिक स्थिति है, वो ठीक है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

वृषभ राशि- सीने में विकार संभव है। बचाव पक्ष मजबूत है इसलिए कोई बड़ी परेशानी नहीं होगी। स्वयं के स्वास्थ्य और पिता के स्वास्थ्य में ध्यान रखिए। कोर्ट कचहरी से बचिए। व्यवसायिक स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी, विवादित रहेगी। प्रेम संतान की स्थिति काफी अच्छी रहेगी। व्यापार भी आपका अच्छा रहेगा, निवेश के लिए भी उपयुक्त समय है और प्रेम में अपनापन बना रहेगा, नए प्रेम की भी स्थिति अच्छी रहेगी। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मिथुन राशि- मिथुन राशि को भाग्यवश कोई सुअवसर नहीं मिलने वाला है, मान-सम्मान पे भी ठेस पहुंच सकता है। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी रहेगी। प्रेम संतान बहुत अच्छा रहेगा, चाहे नया प्रेम हो, चाहे पुराना प्रेम हो। व्यापार अच्छा रहेगा और निवेश के लिए बड़ा ही उपयुक्त समय रहेगा। पीली वस्तु दान करें।

कर्क राशि- कर्क राशि की परिस्थितियाँ प्रतिकूल हैं। छोटी-मोटी दुर्घटना हो सकती है। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है, कोई प्रॉब्लम नहीं है प्रेम-संतान पे। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी अच्छा है। निवेश के लिए मध्यम समय है। नए प्रेम हों, पुराने प्रेम हों, हर दृष्टिकोण से यह अच्छा रहेगा। प्रेम में परिपक्वता आएगी। प्रेम आपके करियर में शामिल हो रहा है, अच्छी स्थिति है। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

सिंह राशि- स्वास्थ्य प्रभावित है, खासकर उदर या पैरों में चोट-चपेट लग सकता है और जीवनसाथी के साथ थोड़ी बड़ी नोक-झोंक की संभावना है। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात विवादास्पद हो सकती है, तो प्रेम-संतान भी थोड़ा मध्यम है। व्यापार की स्थिति आपकी अच्छी दिख रही है, निवेश की स्थिति भी आपकी अच्छी दिख रही है। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

कन्या राशि- कन्या राशि की स्थिति अच्छी है। स्वास्थ्य थोड़ा छोटी-मोटी परेशानियों से परेशानी हो सकती है। शत्रु एक्टिव रहेंगे इन दिनों, तो यह बात डिस्टर्ब करेगी आपको। पैरों में चोट-चपेट लग सकता है, लेकिन गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी, बुजुर्गों का आशीर्वाद होगा। प्रेम की स्थिति भी थोड़ी मध्यम चल रही है, बहुत अच्छी स्थिति नहीं कही जाएगी आपकी। और व्यापारिक दृष्टिकोण से सही रहेंगे, व्यवसाय के लिए अच्छा है प्लस निवेश के लिए बहुत अच्छा है, कोई प्रॉब्लम की बात नहीं है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशि- मन भयग्रस्त रहेगा। प्रेम में बड़े तू-तू मैं-मैं के संकेत हैं। बच्चों के सेहत को लेकर के मन परेशान रहेगा। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय अभी मत लीजिएगा। प्रेम-संतान और मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ है। व्यापार अच्छा है, निवेश के लिए उपयुक्त समय है लेकिन किसी की राय ज़रूर लीजिएगा। शिव जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि- घरेलू सुख बाधित होगा। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी विवादित होगी। गृह कलह के बड़े संकेत हैं। स्वास्थ्य भी प्रभावित रहेगा, सीने में विकार संभव है। घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। प्रेम-संतान की स्थिति सुधर चुकी है लेकिन बहुत नहीं सुधरी है, थोड़ा सोच-समझकर चलें। नए प्रेम में अभी थोड़ा रुक जाएँ। व्यापार अच्छा है, निवेश के लिए उपयुक्त समय। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- व्यापारिक स्थिति नकारात्मक बनी हुई है। इस समय पराक्रम गलत दिशा में जा रही है। थोड़ा रुक जाइए। कोई नए व्यापार की शुरुआत मत करिएगा। स्वास्थ्य में नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी बनी हुई है, व्यापार मध्यम है। नए प्रेम के लिए भी सही है, पुराने प्रेम के लिए भी सही है और निवेश आप कर सकते हैं। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

मकर राशि- धन हानि के संकेत हैं, निवेश वर्जित रहेगा। जुबान पे काबू रखिएगा। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, व्यापार भी बहुत अच्छा है, कोई भी प्रॉब्लम नहीं है। लेकिन निवेश अभी मत करिए। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि- घबराहट, बेचैनी, नकारात्मकता अंदर व्याप्त है इस समय। स्वास्थ्य साथ नहीं दे रहा है। प्रेम-संतान बहुत अच्छी स्थिति में है, व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी है, सब कुछ बहुत अच्छा है, लेकिन फिर भी नकारात्मक ऊर्जा आपके अंदर कार्य कर रही है। निवेश करिए, कोई दिक्कत नहीं है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

मीन राशि- सर दर्द, नेत्र पीड़ा, अज्ञात भय, मानसिक विकार, पार्टनरशिप में प्रॉब्लम इत्यादि बना रहेगा। स्वास्थ्य प्रभावित है, प्रेम-संतान बहुत प्रभावित है। व्यापार की स्थिति फिर भी अच्छी रहेगी और निवेश के लिए उचित समय है, किसी से सलाह लेकर के क्योंकि आपका मन ठीक नहीं है। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।

अनुभव एवं कार्यक्षेत्र

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News