मौसम विभाग ने उत्तर भारत में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर दी है। IMD के मुताबिक 8 जून से देश के बड़े हिस्से में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। हालांकि कुछ दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत में हीटवेव का असर बना रहेगा। 11 जून को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। इससे उत्तर भारत का मौसम करवट लेगा और गर्मी से राहत मिलेगी।
कर्नाटक में दक्षिण-पश्चिम मानसून के कारण बारिश तेज होने के साथ ही भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को तटीय जिलों दक्षिण कन्नड़ और उडुपी में सोमवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया। आईएमडी के यहां स्थित केंद्र के अनुसार, मंगलवार को पांच जिलों (दक्षिण कन्नड़, उडुपी, उत्तर कन्नड़, चिक्कमगलुरु और शिवमोग्गा) के लिए रेड अलर्ट लागू रहेगा।
आईएमडी ने बताया कि बुधवार के लिए सात जिलों (उडुपी, उत्तर कन्नड़, चिक्कमगलुरु, शिवमोग्गा, बेलगावी, धारवाड़ और हावेरी) के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने एक बयान में कहा कि संबंधित जिलों के लिए चेतावनी विशेष दिनों में सुबह 8:30 बजे से 24 घंटे तक लागू रहेगी। रेड अलर्ट का मतलब 24 घंटे में 20 सेंटीमीटर से अधिक की भारी बारिश से है।
मौसम विभाग ने सोमवार को राजधानी दिल्ली का मौसम आमतौर पर आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। विभाग ने अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने की उम्मीद जताई है। शाम 5.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 31 प्रतिशत दर्ज की गई। हालांकि 10 तारीख की शाम को मौसम करवट ले सकता है और धूलभरी आंधी के साथ बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, मेघायलय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। मॉनसून इन सारे राज्यों को कवर कर चुकाहै। कुछ जगहों पर भारी बारिश से भूस्खलन और बाढ़ का भी खतरा बना हुआ है।
मौसम विभाग ने झारखंड, ओडिशा और बिहार मे भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कई इलाकों में बारिश हो सकीत है। कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भी मॉनसूनी गतिविधियां तेज होंगी और बारिश होगी।
उत्तर प्रदेश में मौसम के दोनों रंग नजर आ रहे हैं। पश्चिमी यूपी को फिलहाल गर्मी से राहत मिलने का अनुमान नहीं है। 9 और 10 जून को भी लू का दौर जारी रहेगा। वहीं 10 जून के बाद बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। पश्चिमी विक्षोभ का भी असर दिखाई देगा। पहाड़ी राज्यों की बात करें तो 8 जून को उत्तराखंड में हल्की बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भी बारिश का अनुमान है।
विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ और ‘इंडियन एक्सप्रेस’ ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।
अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का ‘C सर्टिफिकेट’ भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play