दिल्ली में विपक्षी INDIA ब्लॉक की बैठक (INDIA Bloc Meeting Delhi) होगी, जिसमें बीजेपी से मुकाबला करने और एकजुट होकर आगे की रणनीति पर चर्चा होगी. विपक्ष की ये बैठक ‘कॉन्स्टीट्यूशन क्लब’ में होगी. इस बैठक में कांग्रेस के राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और मल्लिकार्जुन खरगे, तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, राष्ट्रीय जनता दल के तेजस्वी यादव और शिवसेना (उबाठा) के उद्धव ठाकरे समेत 23 विपक्षी दलों के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की संभावना है.
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने रविवार को बताया कि 23 राजनीतिक दलों ने इंडिया की बैठक में भागीदारी की पुष्टि की है. रमेश ने कहा कि कुछ राजनीतिक दलों ने अपने-अपने कारणों से इस विशेष बैठक में शामिल होने में असमर्थता जताई है. डीएमके और आम आदमी पार्टी इस बैठक में शामिल नहीं होंगे, जबकि थलापति विजय की टीवीके के गठबंधन के एक नए घटक के रूप में भाग लेने की संभावना है.
आम आदमी पार्टी ने पहले ही सार्वजनिक रूप से इस गठबंधन से दूरी बना चुकी है जबकि द्रमुक ने तमिलनाडु में कांग्रेस द्वारा उससे संबंध तोड़कर टीवीके (TVK) नीत सरकार में शामिल होने के बाद बैठक का बहिष्कार करने का फैसला करने की घोषणा की है. गठबंधन भविष्य की रणनीति पर विचार-विमर्श करेगा और राज्यों के आगामी चुनावों तथा 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय मुद्दों पर मोदी सरकार का मुकाबला करने के लिए एकजुट मोर्चा के रूप में पेश करने का प्रयास करेगा. पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की हालिया हार ने भी विपक्षी गठबंधन को देश में भाजपा के बढ़ते प्रभाव का मुकाबला करने के लिए एकजुट होने पर मजबूर किया है.
सूत्रों के मुताबिक, इंडिया गठबंधन की बैठक में ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव धांधली का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि SIR से बीजेपी को फायदा हुआ. इतना ही नहीं उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने बीजेपी को वेस्ट बंगाल में चुनाव जितवाया है.
दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक शुरू हो गई है. मीटिंग का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, उमर अब्दुल्ला, अखिलेश यादव समेत कई नेता बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं.
#WATCH | Delhi | Visuals from the INDIA bloc meeting at the Constitution Club in India.
Leaders Mallikarjun Kharge, Rahul Gandhi, Sonia Gandhi, Mamata Banerjee, Tejashwi Yadav, Akhilesh Yadav, Supriya Sule, Omar Abdullah, Mehbooba Mufti, present. pic.twitter.com/uSvS9xk8cc
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.