उत्तराखंड : मसूरी माल रोड पर कार की छत पर हुड़दंग, वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने किया चालान – deshbandhump.com

Address Display Here
+91-9876543210
info@deshbandhu.co.in
मसूरी, 8 जून (आईएएनएस)। पर्यटन नगरी मसूरी के प्रसिद्ध माल रोड पर एक युवक द्वारा कार की छत पर बैठकर हुड़दंग मचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है। पुलिस ने लाल रंग की ब्रेजा कार को सीज कर लिया और युवक के खिलाफ चालान दर्ज किया है।

मसूरी, 8 जून (आईएएनएस)। पर्यटन नगरी मसूरी के प्रसिद्ध माल रोड पर एक युवक द्वारा कार की छत पर बैठकर हुड़दंग मचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है। पुलिस ने लाल रंग की ब्रेजा कार को सीज कर लिया और युवक के खिलाफ चालान दर्ज किया है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि उत्तराखंड के नंबर वाली कार की छत पर बैठा एक युवक सार्वजनिक स्थान पर स्टंट करता हुआ और हुड़दंग मचाता नजर आ रहा था। यह घटना माल रोड पर हुई, जहां बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं। वीडियो देखते ही मसूरी पुलिस ने संज्ञान लिया और त्वरित जांच शुरू कर दी।
पुलिस जांच में युवक की पहचान शिवम निवासी भगवानपुर, हरिद्वार के रूप में हुई। कोतवाली मसूरी पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार को सीज कर दिया है। साथ ही युवक के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 81 के अंतर्गत चालान काटा गया है। युवक शिवम ने अपनी गलती मान ली और पुलिस के सामने माफी भी मांगी। पुलिस ने उसे सख्त चेतावनी दी है कि भविष्य में ऐसी किसी भी हरकत को दोहराया तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मसूरी पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे किसी भी घटना पर उनकी टीम लगातार नजर रख रही है। खासकर पर्यटन सीजन में माल रोड जैसे संवेदनशील इलाकों में यातायात नियमों का उल्लंघन और सार्वजनिक शांति भंग करने वालों के खिलाफ शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जा रही है।
मसूरी में पर्यटकों की भारी भीड़ रहती है। ऐसे में इस तरह की घटनाएं न सिर्फ यातायात को प्रभावित करती हैं बल्कि पर्यटकों की सुरक्षा और छवि को भी नुकसान पहुंचाती हैं। पुलिस ने स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर शालीनता बनाए रखें और यातायात नियमों का पालन करें।
–आईएएनएस
एससीएच/पीएम
Copyright 2025, DESHBANDHU News. All rights reserved.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News