Feedback
एमटी मैरीवेक्स नामक जहाज में आग लगने की घटना के बाद केंद्र सरकार ने भारतीय नाविकों की सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है. बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय (MoPSW) के शिपिंग डिवीजन के निदेशक ओपेश कुमार शर्मा ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे जहाज में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई.
शुरुआती जानकारी के अनुसार जहाज पर कुल 24 भारतीय नाविक मौजूद थे. घटना की सूचना मिलते ही संबंधित एजेंसियां सक्रिय हो गईं और स्थिति की निगरानी शुरू कर दी गई. ऑयल टैंकर में आग का मतलब होता है बेहद खतरनाक हालात, क्योंकि ऐसे जहाजों पर विस्फोट का भी खतरा रहता है.
ओपेश कुमार शर्मा ने कहा कि अब तक उपलब्ध जानकारी के आधार पर जहाज पर मौजूद सभी 24 भारतीय नाविक सुरक्षित हैं. हालांकि मामले की लगातार निगरानी की जा रही है और संबंधित एजेंसियों के साथ संपर्क बनाए रखा गया है.
सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया और कई मंत्रालयों और एजेंसियों को एक साथ काम पर लगा दिया. विदेश मंत्रालय को इसलिए जोड़ा गया क्योंकि जहाज विदेशी पानी में है और वहां के भारतीय दूतावास या मिशन की मदद लेनी पड़ सकती है. भारतीय नौसेना और रक्षा मंत्रालय को भी इस बारे में जानकारी दी गई और उन्हें तैयार रखा गया ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत मदद पहुंचाई जा सके.
यह भी पढ़ें: ‘इजरायल और ईरान को तुरंत गोलीबारी बंद करनी चाहिए’, बोले डोनाल्ड ट्रंप
आग लगने की वजह अभी तक सामने नहीं आई है. जहाज को कितना नुकसान हुआ, यह भी अभी पूरी तरह से पता नहीं चला है. अधिकारियों का कहना है कि जांच जारी है और जैसे-जैसे नई जानकारी आएगी, उसे सार्वजनिक किया जाएगा.
इनपुट: रॉयटर्स
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू