Top News Today: देश की सर्वोच्च अदालत ने स्पष्ट कहा है कि दो अविवाहित वयस्कों के बीच आपसी सहमति से बनाए गए शारीरिक संबंध उनके चरित्र पर कोई कलंक नहीं लगाते। कोर्ट ने कहा कि ऐसे रिश्ते किसी व्यक्ति के चरित्र के बारे में नकारात्मक राय बनाने का आधार नहीं बन सकते। दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हिंद महासागर में रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण द्वीप समूह खरीदने की योजना बनाई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रंप प्रशासन चागोस द्वीप समूह को मॉरीशस से खरीदने के लिए तैयार है और इसके लिए भारी राशि चुकाने को भी इच्छुक है। पढ़ें आज की बड़ी खबरें…
देश की सर्वोच्च अदालत ने कहा है कि दो अविवाहित वयस्कों के बीच आपसी सहमति से बने शारीरिक संबंध किसी भी पक्ष के चरित्र पर काला धब्बा नहीं माने जा सकते। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि ऐसे रिश्ते किसी व्यक्ति के चरित्र को संदिग्ध ठहराने का आधार नहीं हो सकते। जस्टिस मनमोहन और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच ने टिप्पणी की कि हर रिश्ता शादी में बदलना जरूरी नहीं है। सिर्फ इसलिए कि कोई रिश्ता विवाह में नहीं परिवर्तित हुआ, यह निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता कि एक पक्ष ने दूसरे को धोखा दिया। पढ़ें पूरी खबर…
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने नॉर्वे शतरंज खिताब जीतने वाले पहले भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद को 50 लाख रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया। सोमवार को राज्य सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में सीएम विजय ने प्रज्ञानानंद के माता-पिता की मौजूदगी में चेक सौंपा। सम्मान समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने अचानक शतरंज की बिसात बिछवाई और खुद खेलने उतरे, लेकिन ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानानंद ने उन्हें जल्दी ही हरा दिया। हार के बावजूद सीएम ने प्रज्ञानानंद के कौशल की सराहना की। प्रज्ञानानंद ने बाद में कहा कि मुख्यमंत्री के साथ खेलना मेरे लिए आश्चर्यजनक था। उन्होंने बेहतरीन खेल दिखाया। पढ़ें पूरी खबर…
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को नवनियुक्त 12 मंत्रियों को विभागों का आवंटन कर दिया। मुख्यमंत्री ने गृह, राजनीतिक, लोक निर्माण, विद्युत तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग अपने पास रखे हैं। रानोज पेगू को शिक्षा विभाग, अशोक सिंघल को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग, बिमल बोराह को सांस्कृतिक मामले, उद्योग-वाणिज्य और एक्ट ईस्ट नीति विभाग तथा जयंता मल्ला बरुआ को वित्त विभाग सौंपा गया है। पढ़ें पूरी खबर…
पश्चिम एशिया में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। ईरान और इजरायल के बीच नए हमलों के बाद भारत सरकार ने ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। विदेश मंत्रालय और तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीयों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द ईरान छोड़ दें तथा वहां यात्रा न करें। दूतावास ने कहा है कि क्षेत्र में बिगड़ते हालात को देखते हुए सभी भारतीय नागरिकों को ईरान से तुरंत निकलने की सलाह दी जाती है। पढ़ें पूरी खबर…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हिंद महासागर में स्थित चागोस द्वीप समूह को खरीदने की योजना बना रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रंप प्रशासन मॉरीशस से इस द्वीप को खरीदने के लिए बड़ी राशि चुकाने को तैयार है। यह द्वीप भारत से मात्र 1600 किलोमीटर दूर स्थित है। रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप सरकार ब्रिटेन को दरकिनार कर सीधे मॉरीशस से बातचीत करने की तैयारी कर रही है। इससे पहले ब्रिटेन इस द्वीप की संप्रभुता मॉरीशस को सौंपने की चर्चा में था। पढ़ें पूरी खबर…
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।
देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।
मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।
और पढ़ें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play