लग्जरी कार खरीदने का प्लान बना रहे ग्राहकों के लिए एक जरूरी खबर है। दरअसल, दिग्गज ऑटोमेकर बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया (BMW Group India) ने भारतीय मार्केट में अपनी गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी करने का एलान कर दिया है। कंपनी अपने पूरे कार लाइनअप की कीमतों में 2 पर्सेंट तक का इजाफा करने जा रही है। बढ़ी हुई ये नई कीमतें 1 जुलाई, 2026 से पूरे देश में लागू हो जाएंगी। कंपनी का कहना है कि यह प्राइस हाइक बीएमडब्ल्यू और मिनी दोनों ही ब्रांड्स के सभी मॉडलों पर लागू होगा। आइए जानते हैं पूरी खबर के बारे में विस्तार से।
बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के प्रेसिडेंट और सीईओ, श्री हरदीप सिंह ब्रार ने इस बढ़ोतरी पर बात करते हुए कहा कि मार्केट में हमारी मजबूत डिमांड हमें लग्जरी मोबिलिटी स्पेस में लगातार नए बेंचमार्क सेट करने में मदद करती है। हालांकि, मौजूदा समय में रुपये की गिरावट और लगातार बढ़ती लॉजिस्टिक्स लागत जैसे मैक्रोइकोनॉमिक उतार-चढ़ावों के कारण कंपनी पर इनपुट कॉस्ट का दबाव बढ़ा है। अपने प्रीमियम स्टैंडर्ड को बनाए रखने और ग्राहकों तक बिना किसी रुकावट के वर्ल्ड-क्लास सर्विस पहुंचाने के लिए कीमतों में 2 पर्सेंट तक की बढ़ोतरी करना जरूरी हो गया था।
₹ 71.2 – 74.5 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 50.9 – 52.9 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 1.02 – 1.66 करोड़
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 96.2 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 1.09 करोड़
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
इस प्राइस हाइक का असर भारत में लोकली प्रोड्यूस होने वाली कारों के साथ-साथ विदेशों से पूरी तरह से बनकर (CBU) आने वाले मॉडलों पर भी पड़ेगा। भारत में असेंबल होने वाली गाड़ियों में बीएमडब्ल्यू 2 सीरीज ग्रैन कूप, 3 सीरीज लॉन्ग व्हीलबेस, 5 सीरीज लॉन्ग व्हीलबेस, 7 सीरीज के अलावा पॉपुलर एसयूवी जैसे X1, X3, X5, X7 और इलेक्ट्रिक सेगमेंट में iX1 लॉन्ग व्हीलबेस शामिल हैं। वहीं, सीबीयू रूट से आने वाली प्रीमियम गाड़ियां जैसे बीएमडब्ल्यू i5 M60, i7, i7 M70, iX इलेक्ट्रिक एसयूवी, M2 कूप, M4 कॉम्पिटिशन, M5 और फ्लैगशिप बीएमडब्ल्यू XM की कीमतें भी 1 जुलाई से बढ़ जाएंगी।
कीमतों में बढ़ोतरी के एलान से पहले, बीएमडब्ल्यू ने भारतीय ग्राहकों के लिए अपने ऑथराइज्ड डीलर नेटवर्क पर ‘समर सर्विस कैंपेन 2026’ की शुरुआत की थी। इस पहल का मकसद भीषण गर्मी के महीनों में ग्राहकों की गाड़ियों को एकदम दुरुस्त और मेंटेन रखना है। यह कैंपेन मुख्य रूप से कार के एयर कंडीशनिंग (AC) सिस्टम, टायर सेफ्टी, बैटरी हेल्थ और प्रिवेंटिव मेंटेनेंस पर फोकस करता है।
इस समर कैंपेन के तहत कंपनी ग्राहकों को कई तरह के कॉम्प्लिमेंट्री चेकअप ऑफर कर रही है। इसमें एसी फिल्टर, एयर फिल्टर और टायर कंडीशन की जांच शामिल है। इसके अलावा, नॉन-इलेक्ट्रिक कारों के लिए मुफ्त बैटरी हेल्थ चेकअप भी दिया जा रहा है। डिस्काउंट की बात करें तो ग्राहकों को एसी फ्यूमिगेशन सर्विसेज पर 10 पर्सेंट तक की छूट मिल रही है, जो कूलिंग सिस्टम को साफ और बैक्टीरिया-मुक्त बनाती है। वहीं, एसी से जुड़े रिपेयर काम के लेबर चार्ज पर कंपनी 25 पर्सेंट तक का भारी डिस्काउंट दे रही है।
देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play