Feedback
मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद मंगलवार शाम को नई दिल्ली में भारतीय निर्वाचन आयोग के दफ्तर के बाहर कांग्रेस नेता जयराम रमेश, केसी वेणुगोपाल, सचिन पायलट और भूपेश बघेल धरने पर बैठ गए. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बीजेपी अब वोट चोरी से आगे बढ़कर सीट चोरी तक पहुंच गई है. कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी पर मध्य प्रदेश में राज्यसभा की सीट चोरी करने का आरोप लगाया.
कांग्रेस नेताओं ने निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर अपनी आपत्तियां और मांगें रखने की कोशिश की. आयोग के सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस की ओर से भेजा गया पत्र मंगलवार शाम 7:34 बजे प्राप्त हुआ. पत्र में कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग के अधिकारियों से मुलाकात के लिए समय मांगा था. कांग्रेस ने आयोग से रात 9 बजे मुलाकात का समय देने का अनुरोध किया था.
सूत्रों के मुताबिक निर्वाचन आयोग कांग्रेस के अनुरोध पर विचार कर रहा है और संभावना है कि कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को कल सुबह मिलने का समय दिया जाए. इस बीच, आयोग के कार्यालय के बाहर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धरना देकर अपनी नाराजगी जाहिर की. पार्टी नेताओं का कहना है कि वे अपने मुद्दों को लेकर आयोग के समक्ष पक्ष रखना चाहते हैं. बता दें कि मीनाक्षी नटराजन को कांग्रेस ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया था.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू