दिल्ली में 14 जून को जनगणना 2027 के पहले चरण का समापन हो गया। अब इसके शुरुआती आंकड़े आए हैं। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में हुई जनगणना के पहले चरण में करीब 76 लाख मकानों और 55 लाख परिवारों का सर्वे किया गया। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली की अस्थायी जनसंख्या लगभग 2.3 करोड़ से अधिक दर्ज की गई है। अंतिम और सटीक जनसंख्या आंकड़े फरवरी 2027 के दूसरे चरण की जनगणना के बाद सामने आएंगे।
जन गणनाकर्मियों की ओर से दर्ज आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में सामान्य रूप से 2.3 करोड़ से अधिक लोग निवास करते हैं। ‘हाउस लिस्टिंग ऑपरेशंस’ (एचएलओ) के प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के 13 जिलों में 75,98,982 मकानों और 54,98,560 परिवारों का सर्वे किया गया। यह काम 45,863 ‘हाउस लिस्टिंग ब्लॉक’ (एचएलबी) के माध्यम से किया गया और एक एचएलबी में लगभग 180 मकान होते हैं।
अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण में पता चला है कि दिल्ली में 2,30,78,796 लोग सामान्य रूप से निवास कर रहे हैं। यह जनसंख्या आंकड़ा अस्थायी है और जनगणना के पहले चरण पर आधारित है।
अधिकारियों ने कहा कि अंतिम जनसंख्या आंकड़ा फरवरी 2027 में होने वाले दूसरे चरण जनसंख्या गणना के बाद ही सामने आएगा। उन्होंने कहा कि जिलावार आंकड़ों के अनुसार उत्तर-पूर्व जिले की जनसंख्या सबसे अधिक 28,68,949 दर्ज की गई। इसके बाद दक्षिण-पश्चिम की जनसंख्या 25,00,195, पश्चिम की 24,42,346 और दक्षिण-पूर्व की 22,70,778 दर्ज की गई।
अधिकारियों के अनुसार, पूर्वी जिले में 21,66,251 निवासी दर्ज किए गए, जबकि उत्तर-पश्चिम में 20,63,964 और बाहरी उत्तर में 19,15,700 निवासी होने का पता चला। उत्तरी जिला के जनसंख्या 17,02,900, मध्य उत्तर की 11,31,599 और मध्य जिले की 9,60,798 रही। पुरानी दिल्ली में 7,54,478 निवासी दर्ज किए गए, जबकि दक्षिण जिले की जनसंख्या 20,55,909 रही। नयी दिल्ली जिले की जनसंख्या सबसे कम 2,44,929 दर्ज की गई।
कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )
संक्षिप्त विवरण
कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।
रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play