मकर राशिफल 10 जून 2026: आज मिलेगा भाग्य का साथ, अज्ञात स्रोतों से पास आ सकता है पैसा – Hindustan Hindi News

Capricorn Today Horoscope 10 June 2026, आज का मकर राशिफल: मकर राशि वालों का आज स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित है। नाक, कान और गला की परेशानी हो सकती है। धन हानि की स्थिति बनी रहेगी, इसलिए निवेश से बचें। नए व्यापार की शुरुआत मत करिए। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। प्रोफेशनल लाइफ भी अच्छी रहेगी। धन की स्थिति में सुधार के संकेत हैं, लेकिन निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है। पढ़ें आज का मकर राशि का विस्तृत राशिफल-
मकर राशि के लिए आज का दिन लव लाइफ के लिहाज से शानदार रहेगा। नए रिश्तों की शुरुआत होगी और जो लोग पहले से किसी रिश्ते में हैं, उनके प्रेम में नयापन आएगा। आज अपने पार्टनर के साथ फीलिंग्स को खुलकर जाहिर करें। अविवाहित जातकों के लिए प्रेम विवाह की ओर जा सकता है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। पार्टनर के साथ भविष्य से जुड़ी महत्वपू्र्ण चर्चा कर सकते हैं।
मकर राशि वालों की आज प्रोफेशनल लाइफ अच्छी रहेगी। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। आपकी लीडरशिप क्वालिटी चमकेगी और आप अपनी क्षमता साबित करने में सफल होंगे। सीनियर आपके काम से प्रभावित होकर किसी नए काम की जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। आपको आपकी मेहनत और समर्पण का पूरा फल मिलेगा। सहकर्मी के साथ आज विवाद से बचें और ऑफिस पॉलिटिक्स से दूरी बनाए रखें।
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन निवेश के लिए अनुकूल नहीं है, नुकसान हो सकता है। भाग्य का साथ मिलने से अज्ञात स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आर्थिक स्थिरता प्राप्त होगी। बेवजह के खर्च से बचें और धन से जुड़े मामलों में सोच-समझकर फैसला लें। आय और व्यय के बीच संतुलन बनाना जरूरी है। व्यापारिक लाभ मिलेगा। व्यापार में विस्तार मिलने से मुनाफा बढ़ने की संभावना है।
मकर राशि वालों की सेहत में आज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। ऊर्जा में कमी महसूस कर सकते हैं। योग और ध्यान से दिन की शुरुआत आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी रहेगी। नकारात्मक विचारों और संगति से दूर रहें। आपके लिए यह दिन सेहत में सुधार की नई संभावनाएं नजर आएंगी।
कुल मिलाकर मकर राशि के लिए दिन अच्छा है, बस खर्च पर नजर रखने की आवश्यकता है। सेहत में दिन चढ़ने के साथ सुधार नजर आ सकता है। भगवान विष्णु को प्रणाम करना आपके लिए शुभ रहेगा।
पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।

अनुभव एवं कार्यक्षेत्र

  • 25+ वर्षों का अनुभव – फलित ज्योतिष एवं परामर्श
  • अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
  • विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण

पुरस्कार

Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News

विशेषज्ञता

  1. वैदिक एवं फलित ज्योतिष
  2. रत्न विज्ञान (Gemology)
  3. वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
  4. ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
  5. ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
  6. ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय

आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News