लू से तड़पते राजस्थान को मिलेगी राहत? कल से बदल सकता है पूरा मौसम – Hindustan Hindi News

राजस्थान में मौसम इन दिनों दोहरे तेवर दिखा रहा है। एक ओर प्रदेश के पश्चिमी और उत्तरी जिलों में भीषण गर्मी और हीटवेव का प्रकोप जारी है, वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। बुधवार को 4 जिलों में बारिश और 6 जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 11 जून से प्रदेश में मौसम गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक 11 जून से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में तेज मेघगर्जन, धूलभरी आंधी और बारिश का दौर शुरू हो सकता है। 11 से 14 जून के बीच बीकानेर, जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभाग के कई क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

भीषण गर्मी के बीच श्रीगंगानगर मंगलवार को लगातार दूसरे दिन देश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चूरू में 44.6 डिग्री, पिलानी में 44.5 डिग्री, फलोदी में 43.8 डिग्री तथा बीकानेर और जैसलमेर में 43.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। इन इलाकों में दिनभर लू के थपेड़ों ने लोगों को परेशान किया।

दिनभर की भीषण गर्मी के बाद शाम को हरियाणा और दिल्ली एनसीआर से सटे जिलों में मौसम ने करवट ली। हनुमानगढ़, अलवर, झुंझुनूं और भरतपुर के कई क्षेत्रों में बादल छाए और तेज धूलभरी आंधियां चलीं। कई जगह हल्की से मध्यम बारिश भी दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को राहत मिली।

अलवर और हनुमानगढ़ में मंगलवार शाम तेज अंधड़ के साथ बारिश हुई। अलवर में शाम करीब साढ़े पांच बजे आए अंधड़ के बाद कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। बारिश और तेज हवाओं के चलते तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई।

राजधानी जयपुर में मंगलवार को गर्मी और तेज हो गई। यहां अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले की तुलना में 1.7 डिग्री अधिक रहा। दिनभर तेज धूप रही, जबकि वातावरण में नमी बढ़ने से उमस ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। मौसम विभाग ने गुरुवार को जयपुर में आंधी और बारिश की संभावना जताई है।

लेकसिटी उदयपुर में भी गर्मी का असर लगातार बना हुआ है। यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से आने वाले दिनों में बादल छाने, तेज हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना है।

अजमेर में मंगलवार को उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। मौसम विभाग के अनुसार यहां अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर गर्मी और चिपचिपी उमस के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

कोटा में भी गर्मी का दौर जारी रहा। यहां अधिकतम तापमान बढ़कर 42.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में हल्के बादल छाए रहे, लेकिन उमस और गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाए रखीं।

सीकर जिले में एक बार फिर गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है। मंगलवार को यहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगातार बढ़ते तापमान ने लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटों में राजस्थान के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना है। विभाग ने लोगों को दोपहर के समय लू और तेज धूप से बचने तथा मौसम संबंधी चेतावनियों पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है।

सचिन शर्मा | वरिष्ठ पत्रकार (राजस्थान)
सचिन शर्मा राजस्थान के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में राजस्थान सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल जर्नलिज्म तक, सचिन ने समाचारों की सटीकता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता को हमेशा प्राथमिकता दी है।

सचिन शर्मा का पत्रकारिता करियर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से शुरू हुआ, जहां उन्होंने जी राजस्थान में लगभग 3 वर्षों तक मेडिकल और एजुकेशन बीट पर रिपोर्टर के रूप में काम किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था, शिक्षा नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन और तथ्यपरक रिपोर्टिंग की। इसके बाद प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय रहते हुए उन्होंने राजनीति, प्रशासन, सामाजिक सरोकार और जन आंदोलन जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया।

शैक्षणिक रूप से, सचिन शर्मा ने राजस्थान विश्वविद्यालय से बी.कॉम किया है, जिससे उन्हें फाइनेंस और आर्थिक मामलों की मजबूत समझ मिली। इसके बाद उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर पत्रकारिता की सैद्धांतिक और व्यावहारिक दक्षता हासिल की। सचिन शर्मा तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग, स्रोतों की विश्वसनीयता और पाठकों के विश्वास को पत्रकारिता की सबसे बड़ी पूंजी मानते हैं।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News