गर्मियों में अगर आप पहाड़ों की सैर का प्लान बना रहे हैं तो उत्तराखंड का खूबसूरत हिल स्टेशन मसूरी एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. अपनी हरी-भरी वादियों, ठंडी हवाओं और मनमोहक नजारों के लिए मशहूर मसूरी हर साल हजारों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है. यहां की प्राकृतिक खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं इसके शानदार झरने, जहां बहते पानी की आवाज और शांत वातावरण मन को सुकून पहुंचाते हैं.
अगर आप इस बार मसूरी घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन 5 खूबसूरत वॉटरफॉल्स को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करें. ये जगहें आपकी यात्रा को और भी खास और यादगार बना देंगी.
भट्टा फॉल्स (Bhatta Falls)
अगर आप भीड़-भाड़ से दूर किसी शांत और सुकून भरी जगह की तलाश में हैं तो भट्टा फॉल्स आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. यहां का शांत वातावरण और प्राकृतिक सुंदरता लोगों को काफी पसंद आती हैं. परिवार या दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने और प्रकृति के बीच कुछ यादगार पल गुजारने के लिए यह जगह बेहद खास मानी जाती है.
झड़ीपानी फॉल्स (Jharipani Falls)
झड़ीपानी फॉल्स एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए खास जगह है. इस झरने तक पहुंचने के लिए थोड़ा ट्रेक करना पड़ता है लेकिन यहां पहुंचने के बाद दिखाई देने वाला नजारा सारी थकान दूर कर देता है. नेचर लवर्स और ट्रेकिंग के शौकीनों लोगों को यह जगह काफी पसंद आती है.
मॉसी फॉल्स (Mossy Falls)
घने पेड़ों और हरियाली के बीच स्थित मॉसी फॉल्स मसूरी के छिपे हुए खूबसूरत स्थानों में से एक है. यहां का शांत माहौल और प्राकृतिक सुंदरता इसे फोटोग्राफी और रिलैक्स करने के लिए परफेक्ट बनाती है. अगर आप सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं तो इस जगह को जरूर एक्सप्लोर करें.
कंपनी गार्डन वॉटरफॉल (Company Garden Waterfall)
कंपनी गार्डन के पास स्थित यह छोटा लेकिन बेहद खूबसूरत झरना पर्यटकों को काफी पसंद आता है. अगर आप कंपनी गार्डन घूमने जा रहे हैं तो इस वॉटरफॉल का भी आनंद ले सकते हैं. परिवार और दोस्तों के साथ कुछ यादगार पल बिताने के लिए यह अच्छी जगह है.
केम्पटी फॉल्स (Kempty Falls)
केम्पटी फॉल्स मसूरी के सबसे फेमस झरनों में से एक है. यहां का गिरता हुआ पानी और आसपास का खूबसूरत नजारा लोगों को खूब पसंद आते हैं. गर्मियों में यहां बड़ी संख्या में लोग घूमने और पानी का आनंद लेने पहुंचते हैं.