नेहरू से भी आगे निकले पीएम मोदी! अमेरिका से लेकर मालदीव तक लगा बधाइयों का तांता – Hindustan Hindi News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को एक बड़ा ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया है। उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अपने निर्बाध कार्यकाल (बिना किसी रुकावट के) के साथ पीएम मोदी अब देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं।

प्रधानमंत्री के तौर पर कार्यालय में लगातार 4,399 दिन पूरे करने की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर भारत के साथ-साथ दुनिया भर के बड़े नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। ग्लोबल लीडर्स ने पीएम मोदी के नेतृत्व और जनसेवा की जमकर तारीफ की है।

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने इस मुकाम को पीएम मोदी की देश के प्रति वर्षों की सेवा का प्रतिबिंब बताया। उन्होंने कहा, “यह उपलब्धि उनके दशकों के समर्पित सार्वजनिक जीवन और नेतृत्व का एक शक्तिशाली प्रमाण है।”

वहीं, अमेरिकी सीनेटर जॉन कॉर्निन ने पीएम मोदी के कार्यकाल को ‘बदलाव लाने वाला’ करार दिया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “लगातार 4,399 दिनों के नेतृत्व के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई। यह मुकाम तीन लोकतांत्रिक जनादेशों के जरिए 1.4 अरब लोगों के भरोसे से हासिल हुआ है।” कॉर्निन ने आगे कहा, “25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने से लेकर भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बनाने तक, पीएम मोदी का कार्यकाल एक बड़े बदलाव वाला रहा है। अमेरिका-भारत की साझेदारी पहले कभी इतनी मजबूत नहीं रही।”

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने भी इस ऐतिहासिक मौके पर अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “भारत के विकास, समृद्धि और वैश्विक मंच पर देश का रुतबा बढ़ाने में यह उपलब्धि उनके समर्पित सार्वजनिक जीवन और नेतृत्व को दर्शाती है।” इब्राहिम ने दोनों देशों के बीच करीबी रिश्तों को अहमियत देते हुए आपसी सहयोग को और मजबूत करने की उम्मीद जताई और पीएम मोदी की निरंतर सफलता व भारतीय लोगों की शांति और प्रगति की कामना की।

पड़ोसी देश श्रीलंका से भी प्रधानमंत्री मोदी के लिए बधाई संदेश आए हैं। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने ‘एक्स’ पर लिखा, “भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर मैं पीएम मोदी को हार्दिक बधाई देता हूं। श्रीलंका हमारी करीबी साझेदारी को महत्व देता है और दोनों देशों के बीच स्थायी संबंधों को और मजबूत करने की उम्मीद करता है।”

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने भी पीएम मोदी को बधाई दी। उन्होंने लिखा- भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार पद पर रहने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर महामहिम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई। मालदीव आपसी सम्मान, संप्रभु समानता और साझा हितों के आधार पर भारत के साथ सहयोग को और मजबूत करने के लिए तत्पर है।

गौरतलब है कि मोदी 10 जून को भारत के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में लगातार सबसे लंबे समय तक पद पर बने रहने वाले व्यक्ति बन गए और इसी के साथ वह देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

नेहरू के 1952 के आम चुनाव के बाद निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में 4,399 दिनों के कार्यकाल के रिकॉर्ड को मोदी 10 जून को पीछे छोड़ देंगे। नेहरू का कार्यकाल 1947 से 1952 तक एक अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में था क्योंकि 1952 तक चुनाव नहीं हुए थे।

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का कार्यकाल 14 वर्ष का था जो मोदी के कार्यकाल से अधिक है लेकिन उनका प्रधानमंत्री पद पर कार्यकाल निर्बाध नहीं था। सूत्रों के अनुसार, नेहरू के 4,399 दिनों के रिकॉर्ड को तोड़कर मोदी भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन जाएंगे।

भारी बहुमत से जीत हासिल करने के बाद मोदी ने 26 मई, 2014 को भारत के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभाला था। उन्हें 2019 में और अधिक जनादेश के साथ पुनः चुना गया और उनका दूसरा कार्यकाल उसी वर्ष 30 मई को शुरू हुआ। उनका तीसरा कार्यकाल नौ जून, 2024 को शुरू हुआ।

डिजिटल पत्रकारिता की बदलती लहरों के बीच समाचारों की तह तक जाने की ललक अमित कुमार को इस क्षेत्र में खींच लाई। समकालीन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर पैनी नजर रखने के साथ-साथ अमित को जटिल विषयों के गूढ़ विश्लेषण में गहरी रुचि है। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के रहने वाले अमित को मीडिया जगत में एक दशक का अनुभव है। वे पिछले 4 वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
अमित न केवल समाचारों के त्वरित प्रकाशन में माहिर हैं, बल्कि वे खबरों के पीछे छिपे ‘क्यों’ और ‘कैसे’ को विस्तार से समझाने वाले एक्सप्लेनर लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं। डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों, जैसे कि कीवर्ड रिसर्च, ट्रेंड एनालिसिस और एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन को वे बखूबी समझते हैं। उनकी पत्रकारिता की नींव ‘फैक्ट-चेकिंग’ और सत्यापन पर टिकी है। एक मल्टीमीडिया पत्रकार के तौर पर अमित का सफर देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ रहा है। उन्होंने अमर उजाला, वन इंडिया, इंडिया टीवी और जी न्यूज जैसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है।
अमित ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से जनसंचार में मास्टर डिग्री हासिल की है। उन्होंने यूनिसेफ और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से हेल्थ जर्नलिज्म का सर्टिफिकेशन भी प्राप्त किया है। एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन और एडिटोरियल प्लानिंग में उनकी विशेषज्ञता उन्हें आज के आधुनिक न्यूज रूम के लिए एक अनिवार्य स्तंभ बनाती है। पेशेवर जीवन से इतर, अमित एक जुनूनी घुमक्कड़ हैं जिन्हें हार्डकोर ट्रेकिंग और फोटोग्राफी का शौक है, साथ ही वे ऐतिहासिक और वास्तविक जीवन पर आधारित सिनेमा देखने के भी शौकीन हैं।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News