उठक-बैठक कराया, माफी मंगवाई… हुगली में TMC नेता को पब्लिक ने पकड़वाए कान, VIDEO – AajTak

Feedback
पश्चिम बंगाल में सत्ता बदलने के बाद TMC की स्थिति लगातार बदहाल होती जा रही है. एक तरफ पार्टी भीतर की रार और टूटन के दौर से गुजर रही है तो वहीं TMC नेताओं को जनता के गुस्से का भी सामना करना पड़ रहा है. कथित तौर पर जनता के इस गुस्से से TMC के बड़े और कद्दावर नेता भी नहीं बच पाए हैं. ऐसा ही एक मामला हुगली जिले से आया है, यहां लोगों ने एक TMC नेता को पकड़कर उससे उठक-बैठक कराई और माफी भी मंगवाई. 
जानकारी के मुताबिक, ये मामला हुगली जिले के हरिपाल ब्लॉक के जेजुर इलाके का है. यहां तृणमूल कांग्रेस के एक स्थानीय नेता को जनता के भारी गुस्से का सामना करना पड़ा. आरोप है कि स्थानीय लोगों ने उन्हें घेरकर सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाई और कान पकड़कर उठक-बैठक कराई.
क्यों नाराज थे लोग?
बताया जा रहा है कि टीएमसी नेता श्रीकांत घोष, हरिपाल ब्लॉक तृणमूल शिक्षा सेल के अध्यक्ष और जेजुर पंचायत क्षेत्र के नेता हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि विधानसभा चुनाव से पहले एक जनसभा में उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर आपत्तिजनक और धमकी भरी टिप्पणियां की थीं.
स्थानीय लोगों के अनुसार, लंबे समय से क्षेत्र से दूर रहने के बाद जब श्रीकांत घोष मंगलवार शाम जेजुर बाजार क्षेत्र में दिखाई दिए, तो कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया. आरोप है कि उनकी पुरानी टिप्पणियों का हवाला देते हुए उनसे माफी मांगवाई गई और कान पकड़कर उठक-बैठक कराई गई. स्थानीय भाजपा नेताओं का दावा है कि यह लोगों के गुस्से का परिणाम है. उनका आरोप है कि पिछले वर्षों में राजनीतिक विरोधियों को धमकाने और झूठे मामलों में फंसाने जैसी घटनाएं हुई थीं, जिसके कारण लोगों में नाराजगी थी.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News