गुरुग्राम में रोड रेज की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोप है कि एक महिला डॉक्टर और उनके पति के साथ बीच सड़क पर दो कार सवारों ने बदसलूकी की। आरोपियों ने उनकी गाड़ी का विंडशील्ड तोड़ा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के बाद मालिबू टाउन निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, डॉक्टर के वकील का आरोप है कि पुलिस ने ठीक से जांच किए बिना आरोपी को दो घंटे में ही जमानत दे दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपों की जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह घटना शाम करीब 4 बजे हुई जब सोहना की महिला डॉक्टर किसी काम से साउथ सिटी-II इलाके में गई थीं। जब वह और उनके पति शिशपाल विहार के पास से गुजर रहे थे तो दिल्ली नंबर वाली गाड़ी में सवार दो युवकों ने कथित तौर पर उनकी कार का रास्ता रोक लिया। गाड़ी रुकते ही दोनों युवकों ने महिला डॉक्टर साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी और बेहद आपत्तिजनक व्यवहार किया।
इसके बाद जब महिला ने विरोध किया और पुलिस को बुलाने की बात कही तो आरोपी आगबबूला हो गए। आरोपियों ने उनको गालियां देनी शुरू की। इसके बाद आरोपियों ने उनकी गाड़ी पर हमला किया और उसकी विंडशील्ड (सामने का शीशा) तोड़ दिया। शोर सुन कर मौके पर जब आसपास के लोग जमा होने लगे तब दोनों ने उनको अंजाम भुगतने की धमकी दी। महिला डॉक्टर ने बताया कि उन्होंने जब आरोपियों का वीडियो बनाना शुरू किया तो आरोपी फरार हो गए। आरोपी काले रंग की टोयोटा कार चला रहे थे।
पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को महिला डॉक्टर ने सदर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। महिला डॉक्टर ने बताया कि काली टोयोटा कार में सवार दो लोगों ने उनके और उनके पति के साथ बदसलूकी की। आरोपियों ने उनकी गाड़ी का विंडशील्ड भी तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी दी। हम बहुत डरे हुए थे। वहीं पुलिस ने बताया कि जांच के बाद बुधवार को एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान गुरुग्राम के सेक्टर 47 स्थित मालिबू टाउन के रहने वाले पारस ठाकरान के तौर पर हुई है।
वहीं गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस पूछताछ में पता चला कि एक मोड़ पर गाड़ियां ओवरटेक करने के दौरान शिकायतकर्ता और आरोपी के बीच बहस हुई थी। इस बहस के बाद आरोपी ने कथित घटना को अंजाम दिया। जांच जारी है। वहीं डॉक्टर की ओर से पेश वकील सुरेश दत्त कौशिक ने आरोप लगाया कि पुलिस ने घटना की ठीक से जांच नहीं की और बिना केस से जुड़ी चीजें (केस प्रॉपर्टी) हासिल किए ही आरोपी को 2 घंटे के भीतर जमानत दे दी। अब हम पुलिस कमिश्नर के पास शिकायत दर्ज कराएंगे।
कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )
संक्षिप्त विवरण
कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।
रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play