कुरुक्षेत्र की जाट धर्मशाला में 12 से 14 जून तक उत्तर भारत की खाप पंचायतों का तीन दिवसीय चिंतन शिविर आयोजित किया जाएगा। इस दौरान लव मैरिज, लिव-इन रिलेशनशिप और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों पर गहन चर्चा होगी। सभी खाप पंचायतें इसमें सक्रिय रूप से भाग लेंगी
नेहरा खाप युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप नेहरा निंदाना ने बताया कि शिविर में समाज को प्रभावित करने वाले गंभीर मुद्दों पर गहराई से विचार-विमर्श होगा। लव मैरिज, लिव-इन रिलेशनशिप और समलैंगिकता जैसे विषयों पर खापों का रुख तय किया जाएगा।
हिंदू कोर्ड बिल में संशोधन कराने की मांग
नेहरा ने यह भी बताया कि हिंदू कोड बिल में आवश्यक संशोधनों की मांग को लेकर एक रूपरेखा तैयार की जाएगी। इसके अतिरिक्त, समाज को खोखला कर रहे नशे पर पूरी तरह से रोक लगाने के उपायों पर भी मंथन होगा।
शिविर में युवाओं को गुमराह करने वाले, संस्कृति में गंदगी परोसने वाले कलाकारों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर अंकुश लगाने के मुद्दे पर भी चर्चा की जाएगी।
संदीप नेहरा निन्दाना के अनुसार, इस चिंतन शिविर को वैधानिक और सामाजिक दृष्टि प्रदान करने के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के वरिष्ठ वकीलों, सेवानिवृत्त जजों और समाज के प्रबुद्ध बुद्धिजीवियों को भी आमंत्रित किया गया है। नेहरा ने इस शिविर में अधिक से अधिक युवाओं और छात्रों से भाग लेने की अपील की है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.