बच्ची होने का नाटक कर रही थी महिला, परिवार ने गोद भी लिया; अब पहुंची जेल – Hindustan Hindi News

ब्राजील से एक अनोखा मामला निकलकर सामने आया है। यहां एक 37 वर्षीय महिला ने कई महीनों तक एक परिवार को यह भरोसा दिलाकर रखा कि वह 12 साल की छोटी बच्ची है। परिवार कई महीनों तक उसकी बच्चों की तरह देखभाल करता रहा। इतना ही नहीं उन्होंने उसके गोद नामा के कागज भी तैयार करवा लिए। लेकिन अब मामले का खुलासा होने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। स्थानीय कोर्ट ने उसे धोखाधड़ी के आरोप में एक साल जेल की सजा सुनाई है।

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्राजील के सेंटा कैटारिना की रहने वाली अमांडा मारिया सूजा डे ओलिविरिया बहुत पहले से इस तरह के धोखाधड़ी को अंजाम देती हुई आई है। वह अकसर घर से भागी होने और दुर्व्यवहार का सामने करने वाली बेचारी बच्ची की कहानी बनाकर लोगों से मदद मांगती रहती है। वर्तमान घटना में आरोपी महिला ने ‘ग्रैबिएला’ नाम की एक नई लड़की की पहचान बनाई और एक अनाथालय से जाकर मदद मांगी।

रिपोर्ट के अनुसार, चर्च के पादरी के पास जाकर उसने कहानी बनाई की वह अपने घर से भाग कर आई है। क्योंकि वहां पर उसके ऊपर अत्याचार किए जाते थे। उसने सबूत के तौर पर अपने हाथों पर बने निशान भी दिखा दिए। इसके बाद पादरी के कहने पर अनाथालय ने उसे 12 साल की बच्ची समझ कर भर्ती कर लिया और उसका ख्याल रखने लगे। इसके बाद एक परिवार को उसे सौंप दिया गया।

परिवार ने भी बड़ी आस्था के साथ उसकी मदद की और उसका ख्याल रखा। उन्हें लगा कि वह एक दुखियारी लड़की है, जिसे मदद की जरूरत है।

एक 12 साल की बच्ची और एक 37 साल की महिला के शरीर में फर्क होता है। लेकिन जब लोगों ने अमांडा से इस बारे में पूछा तो उसने साफ बता दिया कि उसके परिवार ने उसको होर्मोनल इंजेक्शन लगाए थे, इसी वजह से उसका शरीर जल्दी बड़ा हो गया। उसकी इन बातों पर सभी ने भरोसा भी कर लिया था। लेकिन कहते हैं न कि इंटरनेट के जमाने में दुनिया बहुत ही छोटी है।

इंटरनेट की वजह से ही अमांडा की असलियत भी सामने आ गई। दरअसल, परिवार के कुछ दोस्तों ने आकर अमांडा के शरीर को देखकर थोड़ी तहकीकात शुरू कर दी। इसके बाद उन्हें अमांडा के नाम से मदद के लिए शुरू किया गया एक फंड रेजर दिखा। इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हो गया। परिवार ने तुरंत ही पुलिस से इसकी शिकायत की, जिसके बाद अमांडा को गिरफ्तार कर लिया गया।

स्थानीय पुलिस के लिए भी यह पूरा मामला अचंभित करने वाला था। पुलिस ने बताया कि महिला को गिरफ्तार करने के बाद जांच शुरू की गई। इसमें उसके शरीर पर काटने के निशान मिले। इसके अलावा उसके शरीर के अंदर कई सुईयां भी मिली हैं। पुलिस का दावा है कि यह सुईयां महिला ने अपने आप ही शरीर के अंदर डाली हैं। वह यह साबित करना चाहती थी कि उसके साथ गलत व्यवहार हुआ है।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान महिला ने धोखाधड़ी की बात स्वीकार कर ली है। लेकिन फिर भी एहतियात बरतते हुए उसे नाबालिग जेल में ही भेजा गया है। फिलहाल उसके मानसिक परीक्षण की तैयार चल रही है।

उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News