कुंभ राशिफल 12 जून 2026: आज मिलेगा भाग्य का पूरा साथ, अच्छी खबर मिलने के साथ होगा धन लाभ – Hindustan Hindi News

Aquarius Horoscope Today, आज का कुंभ राशिफल 12 June 2026: कुंभ राशि वालों के स्वास्थ्य की स्थिति इस समय अच्छी नहीं है। सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है और बचकर पार करें। इस समय किसी भी तरह का कोई रिस्क नहीं लें। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा हो सकती है। लेकिन इस समय आपकी व्यावसायिक ऊर्जा बहुत अच्छी बनी हुई है। कार्यक्षेत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं। आपकी प्रोफेशनल लाइफ बहुत अच्छी रहेगी। व्यक्तिगत लाइफ भी बहुत अच्छी रहेगी। आज कुछ लोगों के प्रेम की खोज खत्म हो सकती है। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। कुल मिलाकर आज आपकी स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। निवेश आप कर सकते हैं। लोहा आदि में निवेश करना अच्छा रहेगा। पढ़ें 12 जून 2026 का कुंभ राशि का विस्तृत राशिफल-
कुंभ राशि वालों की लव लाइफ अच्छी रहेगी। आज कुछ अविवाहित लोगों की लाइफ में आकस्मिक नया प्रेम आएगा। मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के साथ यादगार दिन बिता सकते हैं। पार्टनर के साथ बातचीत से रिश्ता मजबूत होगा और आप पुरानी गलतफहमी दूर करने में सफलता पाएंगे। अगर आप किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं, तो परिवार के सहयोग से बातचीत आगे बढ़ सकती है। यानी प्रेम अब विवाह की ओर जा सकता है।
कुंभ राशि वालों के लिए आज करियर में नई संभावनाएं नजर आएंगी। किसी महत्वपूर्ण काम को समय पर पूरा करने से संतुष्टि मिलेगी। आज काम का दबाव महसूस कर सकते हैं, लेकिन आप इससे पार पा लेंगे। कार्यस्थल पर आपके काम करने की शैली से सहकर्मी प्रभावित होंगे और आपसे सलाह की मांग कर सकते हैं। कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, ताकि उच्चाधिकारी आपकी क्षमता को परख सकें। जिनका अप्रेजल होने वाला है, उन्हें मन मुताबिक परिणाम मिल सकते हैं।
आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। भाग्यवश धन लाभ के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी और खर्चों में कमी आएगी, जिससे आप वित्तीय तौर पर बेहतर स्थिति में आ सकते हैं। आज सुख-सुविधाओं के लिए खर्च कर सकते हैं, लेकिन किसी भी तरह के बड़े खर्च को टालना ही बेहतर रहेगा। आज कोई रिश्तेदार आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है और आपको करनी पड़ सकती है। अनजान व्यक्ति के साथ धन के लेन-देन से बचें, नुकसान की संभावना है।
कुंभ राशि वालों के लिए सेहत के लिहाज से परिस्थितियां विपरीत हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। कंधे से ऊपर के हिस्से में आपको दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। घबराहट, बेचैनी महसूस करेंगे। आज स्वास्थ्य से जुड़े संकेतों पर नजर रखें, नजर अंदाज करने या लापरवाही से आपकी सेहत बुरी तरह प्रभावित हो सकती है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, दुर्घटना होने की आशंका है।
कुल मिलाकर कुंभ राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। पर्सनल लाइफ बहुत अच्छी रहेगी और परिवार से जुड़े मसले हल होंगे। नौकरी करने वालों को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य पर नजर रखने की आवश्यकता है। दिन की शुभता बढ़ाने के लिए शनिदेव को प्रणाम करना लाभकारी रहेगा।
पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।

अनुभव एवं कार्यक्षेत्र

  • 25+ वर्षों का अनुभव – फलित ज्योतिष एवं परामर्श
  • अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
  • विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण

पुरस्कार

Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News

विशेषज्ञता

  1. वैदिक एवं फलित ज्योतिष
  2. रत्न विज्ञान (Gemology)
  3. वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
  4. ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
  5. ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
  6. ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय

आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News