मुख्य बातें
LPG Price Today: अमेरिका और ईरान में एक बार फिर युद्ध शुरू होने के चलते होर्मूज स्ट्रेट पूरी तरह बंद हो गया है। ऐसे में कच्चे तेल की सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है। ऐसे में सरकार ने कहा- है कि किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। भारत के पास 2 महीने का कच्चा तेल और LPG भंडार है।
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट कर दिया है कि भारत के पास कच्चे तेल, एलपीजी (LPG) और एलएनजी (LNG) का पर्याप्त भंडार मौजूद है और करीब दो महीने की सप्लाई पहले से सुनिश्चित कर ली गई है। वहीं, पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा है कि भविष्य में पेट्रोल, डीजल या LPG के दाम क्या होंगे, इस पर अभी कोई टिप्पणी नहीं की जा सकती।
28 फरवरी 2026 से जारी ईरान-अमेरिका युद्ध के दौरान घरेलू सिलेंडर के रेट कुल 89 रुपये बढ़ गए हैं। वहीं, कमर्शियल सिलेंडर करीब 1373 रुपये बढ़े हैं। इसके अलावा उज्ज्वला लाभार्थियों को सब्सिडी कम कर दी गई है। इन्हें सब्सिडी वाले 9 सिलेंडर की जगह अब केवल 4 ही मिलेंगे।
सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले तीन दिनों में 1.40 करोड़ घरेलू LPG सिलेंडरों की बुकिंग हुई। 1.49 करोड़ सिलेंडरों की डिलीवरी की गई। 22,340 टन कमर्शियल LPG की बिक्री हुई। 1.91 लाख 5 किलो वाले LPG सिलेंडर बेचे गए। इन आंकड़ों से पता चलता है कि देश में LPG की सप्लाई सामान्य बनी हुई है। PNG कनेक्शन भी तेजी से बढ़े।
सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे घबराहट में ईंधन या गैस सिलेंडर की अतिरिक्त खरीदारी न करें। शर्मा ने कहा, “उपभोक्ता अपनी वास्तविक जरूरत के अनुसार ही पेट्रोल, डीजल और LPG खरीदें। अफवाहों पर ध्यान न दें और जहां संभव हो, ऊर्जा की बचत करें।”
इंडियन ऑयल के ताजा आंकड़ों के मुताबिक मुंबई में 14.2 किलो का घरेलू सिलेंडर 941.50 रुपये का है। बेंगलुरु में इसकी कीमत 944.50 रुपये, अहमदाबाद और गुरुग्राम में 949 रुपये, जयपुर में 952.50 रुपये और गोवा में 956 रुपये है। चेन्नई में घरेलू सिलेंडर 957.50 रुपये, देहरादून में 961 रुपये, कोलकाता में 968 रुपये और लखनऊ में 976.50 रुपये का मिल रहा है। वहीं हैदराबाद में घरेलू गैस सिलेंडर 994 रुपये तक पहुंच गया है।
लेह में घरेलू सिलेंडर 1,179 रुपये का है। सबसे महंगा कमर्शियल सिलेंडर भी लेह में 3,752 रुपये का बिक रहा है।घरेलू सिलेंडर नॉर्थ त्रिपुरा में 1,119.50 रुपये, गंगटोक में 1,094.50 रुपये, आइजॉल में 1,094 रुपये और वेस्ट इंफाल में 1,093.50 रुपये का सिलेंडर मिल रहा है। श्रीनगर में घरेलू एलपीजी की कीमत 1,058 रुपये है।
नॉर्थ त्रिपुरा में 3,638 रुपये, गंगटोक में 3,631.50 रुपये, वेस्ट इंफाल में 3,599 रुपये और आइजॉल में 3,595.50 रुपये का रेट है। अंडमान में कमर्शियल सिलेंडर 3,544 रुपये, श्रीनगर में 3,458 रुपये और हैदराबाद में 3,367 रुपये का है। वहीं मुंबई में 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 3,067.50 रुपये का बिक रहा है। दिल्ली में 3113.50 रुपये है।
दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में ‘लाइव हिन्दुस्तान’ की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए ‘कुछ अलग’ और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play