मकर राशिफल 12 जून 2026: आज आपकी लाइफ में लगेंगे चार चांद, ये उपाय बढ़ा सकता है दिन की शुभता – Hindustan Hindi News

Capricorn Today Horoscope 12 June 2026, आज का मकर राशिफल: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपके स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी रहेगी, थोड़ा दांतों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आज आपको जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर थोड़ा नजर रखने की जरूरत है। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी संभव है। प्रेम-संबंध बहुत अच्छे रहेंगे। जीवन में किसी नए प्रेम का आगमन हो सकता है। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। कुल मिलाकर आज आपके लिए चार चांद लगने वाली बात रहेगी। कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है, इसलिए थोड़ा बचकर पार करें। पढ़ें 12 जून 2026 का मकर राशि का विस्तृत राशिफल-
मकर राशि वालों के प्रेम-संबंधों में सुधार होगा। आज आपकी लाइफ में किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। नव प्रेम के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। विवाहित जातक जीवनसाथी के साथ आनंददायक समय बिताएंगे। छुट्टी सा महसूस करेंगे। परिवार से जुड़ी परेशानियां खत्म होंगी और खुशियां आएंगी। जीवनसाथी की फीलिंग्स को नजरंदाज नहीं करें।
आज करियर के लिहाज से दिन अच्छा रहने वाला है। नौकरी में कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। हालांकि आज आपके प्रतिद्वंद्वी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। कार्यों को ईमानदारी से करते रहें, उच्चाधिकारी आपके काम को नोटिस करेंगे। नौकरी की खोज कर रहे लोगों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है।
मकर राशि वालों के पास आज धन का आगमन होगा। आय के नए सोर्स बनेंगे, जिससे वित्तीय स्थिरता मिल सकती है। निवेश के लिए समय अनुकूल है, लेकिन किसी भी बड़े निवेश से पहले अनुभवी या जानकार व्यक्ति से सलाह जरूर लें। आज बड़े-बुजुर्गों की सलाह से आपको लाभ हो सकता है। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए बचत पर फोकस बनाएं।
मकर राशि वालों को आज सेहत से जुड़ी कोई बड़ी परेशानी सामने नहीं आएगी। जीवनसाथी की सेहत में सुधार के संकेत हैं। ऊर्जावान बने रहेंगे। आज पर्याप्त आराम करने से थकान दूर हो सकती है और आप पहले की तुलना में ज्यादा मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। हालांकि आज आपको सीढ़ियों के प्रयोग में थोड़ा सावधानी बरतने की जरूरत है। खान-पान का ध्यान रखें। खूब पानी पिएं और मौसमी फलों जैसे तरबूज, खीरा, लीची आदि को डाइट में शामिल करें।
कुल मिलाकर मकर राशि के लिए आज का दिन शुभता से भरा रहेगा। आपको हर तरफ के अच्छे परिणाम मिलेंगे, बस निवेश में आपको सतर्कता बरतने की जरूरत है। शनिदेव को प्रणाम करना और नीली वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।
पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।

अनुभव एवं कार्यक्षेत्र

  • 25+ वर्षों का अनुभव – फलित ज्योतिष एवं परामर्श
  • अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
  • विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण

पुरस्कार

Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News

विशेषज्ञता

  1. वैदिक एवं फलित ज्योतिष
  2. रत्न विज्ञान (Gemology)
  3. वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
  4. ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
  5. ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
  6. ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय

आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News