मुख्य बातें
भारतीय क्रिकेट टीम के टी-20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने मुंबई के सबसे महंगे रियल एस्टेट इलाकों में शुमार वर्ली में एक आलीशान अपार्टमेंट किराए पर लिया है। प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के अनुसार, अय्यर ने तीन साल के लिए यह फ्लैट लीज पर लिया है। इसके लिए उन्हें कुल 7.14 करोड़ रुपये किराया चुकाना होगा।
बता दें श्रेयस अय्यर भारतीय क्रिकेट के प्रमुख मध्यक्रम बल्लेबाजों में शामिल हैं। घरेलू क्रिकेट, आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन के दम पर उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। हाल ही में उन्हें सूर्य कुमार यादव की जगह बीसीसीआई ने टी-20 टीम की कमान सौंपी है।
दस्तावेजों के मुताबिक यह अपार्टमेंट वर्ली स्थित आर्टेशिया नामक प्रीमियम रिहायशी टावर में है। इस अपार्टमेंट का एरिया लगभग 3,875 वर्ग फुट है और इसके साथ चार कार पार्किंग स्लॉट भी शामिल हैं। यह रेंट एग्रीमेंट 10 जून 2026 को रजिस्टर हुआ। इसके लिए 1.84 लाख रुपये स्टांप ड्यूटी और 1,000 रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क अदा किया गया।
लीज अवधि 36 महीने की है। पहले वर्ष में मंथली रेंट 18.50 लाख रुपये तय किया गया है। दूसरे साल से ₹19.79 लाख प्रति माह (करीब 7% वृद्धि) देना होगा और तीसरे साल किराया 7 प्रतिशत बढ़कर ₹21.18 लाख प्रति माह हो जाएगा। इस तरह तीन वर्षों में कुल किराया 7.14 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा।
वर्ली मुंबई के सबसे प्रतिष्ठित और महंगे रिहायशी इलाकों में गिना जाता है। यहां समुद्र के किनारे बने लग्जरी टावर, शानदार कनेक्टिविटी और हाई-प्रोफाइल निवासियों की मौजूदगी इसे बेहद खास बनाती है।
इस इलाके को बांद्र-वर्ली सी लिंक, लोअर परेल, बीकेसी और नरीमन पॉइंट जैसे प्रमुख कारोबारी केंद्रों से सीधा संपर्क मिलता है। यही वजह है कि उद्योगपति, सेलिब्रिटी और कॉर्पोरेट जगत की बड़ी हस्तियां यहां रहना पसंद करती हैं।
रियल एस्टेट एक्सपर्ट के अनुसार, वर्ली सी-फेस पर लग्जरी अपार्टमेंट्स की कीमतें आमतौर पर 80,000 रुपये से 1 लाख रुपये प्रति वर्ग फुट के बीच हैं। वहीं, सबसे प्रीमियम और समुद्र के सामने वाले घरों की कीमत 2.80 लाख रुपये प्रति वर्ग फुट या उससे अधिक तक पहुंच सकती है। हाल ही में गोदरेज ग्रुप की तान्या डबास द्वारा वर्ली सी-फेस पर लगभग 300 करोड़ रुपये में एक सी-फेसिंग अपार्टमेंट खरीदने की खबर भी चर्चा में रही थी।
दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में ‘लाइव हिन्दुस्तान’ की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए ‘कुछ अलग’ और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play