टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत प्रशासन ने मरीजों को लिया गोद – Dainik Bhaskar

भास्कर न्यूज़। मनोहरपुर
गुरुवार को मनोहरपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में टीबी मुक्त भारत अभियान व पोलियो अभियान के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत मनोहरपुर के टीबी मरीजों को बीडीओ शक्ति कुंज , सीओ प्रदीप कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनिल कुमार, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ संजय घोलटकर समेत अन्य अधिकारियों,जन प्रतिनिधियों आदि ने गोद लिया।
इसके तहत इन्होंने अपने खर्च पर 6 महीना का पोषण किट देने का बीड़ा उठाया और तत्काल एक माह का पोषण किट दिया। कहा कि कोई भी व्यक्ति कम – से – कम एक टीबी मरीज को गोद ले और उसके 6 माह तक के पोषण का इंतजाम करे, ताकि हमारा क्षेत्र पूरी तरह टीबी मुक्त हो। इस अभियान के दौरान सभी मरीजों को 6 महीने तक पोषण किट प्रति माह दिया जाएगा। प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी लोगों को इस अभियान से जुड़ने की अपील की। इसके साथ ही प्रखंड सभागार में आगामी 28 जून से शुरु होने वाले पोलियो दिवस को लेकर भी जानकारी साझा किया। जिसमें सभी स्वास्थ्यकर्मी, आंगनबाड़ी सेविकाएँ व सहायिकाओं को पोलियो अभियान में अपने – अपने पोषक क्षेत्र के बच्चों को पोलियो दवा देने को लेकर जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्ति अभियान के तहत मनोहरपुर सीओ प्रदीप कुमार द्वारा कार्यशाला में मौजूद सभी लोगों को शपत दिलाते हुए जागरूक किया गया। मौके पर प्रखंड उपप्रमुख दीपक एक्का के अलावा अन्य अधिकारी और कर्मचारी आदि मौजूद थे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News