मीन राशिफल 12 जून 2026: धन से जुड़ी योजनाएं होंगी सफल, यहां निवेश करना रहेगा शुभ – Hindustan Hindi News

Pisces Horoscope Today, आज का मीन राशिफल 12 जून 2026: मीन राशि वालों के आज स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। नकारात्मकता आपके साथ चल रही है। किसी भी तरह का कोई रिस्क नहीं लें। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। नए प्रेम में जा सकते हैं। कुछ लोग पुराने रिश्ते से बाहर निकल सकते हैं। हालांकि सेहत में थोड़ा सुधार हो रहा है। पंचम भाव का गुरु आपके स्वास्थ्य को संबल प्रदान कर रहा है। निवेश के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा। आज भूमि या भवन में निवेश करना अत्यंत शुभ रहेगा। पढ़ें 12 जून 2026 का मीन राशि का विस्तृत राशिफल।
मीन राशि वालों की लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी। वैवाहिक जीवन में सुख-शांति का अनुभव करेंगे। जो लोग अविवाहित हैं उनके लिए योग्य विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। हालांकि आज प्यार से जुड़े मामलों में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। किसी फ्रेंड की मदद से आपकी किसी स्पेशल व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। रिश्तों में धैर्य और संयम रखें। वाणी पर नियंत्रण बनाए रखें।
आज आपकी किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिसका आपके करियर पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। सरकारी नौकरी करने वालों को मनचाहा ट्रांसफर मिलने के संकेत हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े व्यवसाय में लाभ हो सकता है। नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है या किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकते हैं। आज आप अपनी क्षमताओं को साबित करने में सफल होंगे।
मीन राशि वालों की आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन संबंधी योजनाएं सफल होंगी। आज आप शुभ कार्यों में खर्च कर सकते हैं। आय और व्यय के बीच संतुलन बनाना जरूरी है। किसी भी तरह के खर्च से पहले बजट जरूर बना लें। धन से जुड़ा कोई विवाद आज सुलझ सकता है। कोर्ट-कचहरी में विजय के संकेत हैं। व्यापारिक स्थिति आपकी बहुत अच्छी नजर आ रही है।
मीन राशि वालों को तनाव या चिंता के कारण नींद से जुड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। योग या ध्यान से आपको राहत मिल सकती है। खुद के लिए समय जरूर निकालें। एकांत में समय बिताने से आपको मानसिक शांति मिलेगी और आप पहले से ज्यादा मानसिक तौर पर स्वस्थ महसूस करेंगे।
कुल मिलाकर मीन राशि के लिए दिन सकारात्मक परिणामों से भरा रहेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। पराक्रमी बने रहेंगे। आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। शुभ फलों में वृद्धि के लिए भगवान विष्णु की आराधना करें और पीली वस्तु का दान करना लाभकारी रहेगा।
पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।

अनुभव एवं कार्यक्षेत्र

  • 25+ वर्षों का अनुभव – फलित ज्योतिष एवं परामर्श
  • अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
  • विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण

पुरस्कार

Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News

विशेषज्ञता

  1. वैदिक एवं फलित ज्योतिष
  2. रत्न विज्ञान (Gemology)
  3. वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
  4. ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
  5. ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
  6. ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय

आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News