अल-नीनो लाएगा गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में सूखे का संकट! – AajTak

Feedback
यूरोपीय संघ की मौसम एजेंसी ‘कॉपरनिकस क्लाइमेट चेंज सर्विस’ (C3S) के हालिया अंतरराष्ट्रीय पूर्वानुमान ने भारत के आगामी मॉनसून सीजन (जुलाई, अगस्त और सितंबर) को लेकर एक बड़ी चिंता पैदा कर दी है. ग्लोबल वेदर मॉडल्स के विश्लेषण से पता चलता है कि इस साल भारत के एक बड़े हिस्से में औसत से काफी कम बारिश होने की आशंका है. इस रिपोर्ट में इस बात के साफ संकेत दिए गए हैं कि प्रशांत महासागर में पनप रहा खतरनाक गॉडजिला एल नीनो भारत के पश्चिमी और मध्य राज्यों के मानसून को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है.
यदि यह पूर्वानुमान सच साबित होता है, तो देश के करोड़ों किसानों, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शहरी जल आपूर्ति पर इसका सीधा और बेहद गंभीर असर पड़ेगा. वैश्विक मौसम केंद्रों द्वारा तैयार किए गए मल्टी-मॉडल वेदर मैप्स के अनुसार, इस साल देश के पश्चिमी-मध्य भागों में सामान्य से बहुत कम बारिश होने की संभावना सबसे अधिक है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में आंधी-तूफान-बारिश के अजीब से कॉम्बो के पीछे पाकिस्तान कनेक्शन!
इस सूखे की मार झेलने वाले राज्यों की सूची में सबसे पहला नाम गुजरात का है, जहां बारिश में भारी कमी दर्ज की जा सकती है. इसके अलावा, मौसम के इस बदले मिजाज का सबसे बड़ा और खतरनाक प्रभाव कोंकण और गोवा के तटीय क्षेत्रों में देखने को मिल सकता है. 
Godzilla El Nino Drought Risk
इन इलाकों में औसत बारिश की तुलना में 100 से 200 मिलीमीटर या उससे भी अधिक की भारी गिरावट आ सकती है, जो महाराष्ट्र, मुंबई और उसके आसपास के प्रमुख कृषि और शहरी क्षेत्रों के लिए एक बहुत बड़ी चेतावनी है. यहां तक आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है. 
आखिर क्या है गॉडजिला एल नीनो?
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, जब भी भारत में मॉनसून कमजोर पड़ता है या सूखा आता है, तो उसका सीधा संबंध अल-नीनो से होता है. अल-नीनो एक ऐसी प्राकृतिक जलवायु घटना है जिसमें प्रशांत महासागर के मध्य और पूर्वी हिस्से की समुद्री सतह का तापमान असामान्य रूप से बढ़ जाता है. जब यह तापमान बहुत तेजी से और बहुत ज्यादा बढ़ता है, तो वैज्ञानिक इसे ‘गॉडजिला अल-नीनो’ का नाम देते हैं. 
यह भी पढ़ें: आ रहा है सदी का सबसे खौफनाक ‘सुपर अल-नीनो’, साथ ला रहा क्लाइमेट बम
जून 2026 के शुरुआती डेटा से पता चलता है कि यह सिस्टम तेजी से मजबूत हो रहा है. इसके प्रभाव से वैश्विक हवाओं का रुख बदल जाता है, जिससे भारत की तरफ आने वाली मॉनसूनी हवाएं कमजोर पड़ जाती हैं. बादलों का बनना कम होता है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने भी पहले ही पूरे जून से सितंबर सीजन के लिए दीर्घकालिक औसत का केवल 90% से 92% बारिश होने का अनुमान लगाया है, जो ‘बिलो-नॉर्मल’ है.
कृषि, अर्थव्यवस्था और आम जनता पर होने वाले जमीनी असर
मॉनसून के इस तरह कमजोर होने का सबसे पहला और घातक असर देश की खेती-किसानी पर पड़ेगा. भारत में खरीफ सीजन की मुख्य फसलें जैसे धान, दालें, कपास और तिलहन पूरी तरह से मॉनसूनी बारिश पर निर्भर करती हैं. बारिश की कमी से फसलों की पैदावार घट सकती है, जिससे बाजार में खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ेंगी और महंगाई का ग्राफ ऊपर जा सकता है. 
Godzilla El Nino Drought Risk
इसके अलावा, देश के कई हिस्सों में जलाशयों और बांधों का जलस्तर पहले ही काफी नीचे चला गया है क्योंकि बारिश न होने से वे दोबारा भर नहीं पाए हैं. ऐसे में आने वाले दिनों में न केवल ग्रामीण इलाकों में सिंचाई का संकट खड़ा होगा, बल्कि मुंबई और दिल्ली जैसे बड़े शहरों में भी पीने के पानी की भारी किल्लत देखने को मिल सकती है.
क्या है राहत की उम्मीद?
भले ही यह वैश्विक पूर्वानुमान बेहद डराने वाला है, लेकिन मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इसमें अब भी राहत की एक उम्मीद बाकी है. चूंकि यह पूर्वानुमान सीजन शुरू होने के कई हफ्ते पहले जारी किया गया है, इसलिए आने वाले समय में इन मॉडल्स में कुछ बदलाव भी आ सकते हैं. 
इसके अलावा, पूरे भारत में एक जैसी स्थिति नहीं रहने वाली है; देश के कुछ पूर्वी और उत्तरी हिस्सों में मौसम का प्रदर्शन बेहतर रहने की उम्मीद है, जिससे वहां नुकसान कम होगा. हालांकि, लगातार मिल रहे इन वैज्ञानिक संकेतों को देखते हुए सरकारों और किसानों को अभी से पानी के उचित संग्रहण, कम पानी लेने वाली फसलों के चयन और वैकल्पिक सिंचाई व्यवस्था पर काम शुरू कर देना चाहिए.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News