'मां मर चुकी है…', रिश्तेदारों को कैब तक ले गया 4 साल का मासूम, अंदर थी दो लाशें – AajTak

Feedback
महाराष्ट्र में बदलापुर पूर्व के जुवेली इलाके में गुरुवार दोपहर एक कार के भीतर महिला और एक कैब चालक के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि पहले महिला की हत्या की गई और उसके बाद आरोपी ने आत्महत्या कर ली. हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है.
रिश्तेदारों के पास पहुंचा मासूम
घटना का खुलासा उस समय हुआ जब मृत महिला का चार वर्षीय बेटा कार से बाहर निकलकर पास में रहने वाले अपने रिश्तेदारों के पास पहुंचा. बच्चे ने बताया कि उसकी मां मर गई है, इसके बाद वह रिश्तेदारों को उस कार तक ले गया, जहां महिला और एक पुरुष का शव पड़ा हुआ था. सूचना मिलते ही बदलापुर पूर्व पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची.
पुलिस के अनुसार, मृत महिला पिछले तीन महीनों से जुवेली इलाके में रह रही थी, वहीं मृत पुरुष की पहचान मुंबई के घाटकोपर निवासी गणेश शिंदे के रूप में हुई है, जो पेशे से कैब चालक था. दोनों के शव कार के अंदर मिले और उनके शरीर पर धारदार हथियार से हमले के निशान पाए गए हैं. घटनास्थल का पंचनामा करने के साथ ही फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया. प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि घटना के समय चार वर्षीय बच्चा कार के अंदर मौजूद था और संभव है कि उसने पूरी घटना देखी हो.
मौतों के वक्त कार में था बच्चा
कल्याण परिमंडल के पुलिस उपायुक्त सचिन गोरे ने बताया कि बच्चे के शुरुआती बयान के आधार पर ऐसा प्रतीत होता है कि गणेश शिंदे ने महिला पर हमला कर उसकी हत्या की और बाद में स्वयं को भी गंभीर रूप से घायल कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गई. हालांकि शिंदे की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर जांच अभी जारी है. पुलिस महिला और गणेश शिंदे के बीच संबंधों की भी पड़ताल कर रही है. 
महिला के परिजनों ने बताया कि वे गणेश शिंदे को नहीं जानते थे. पुलिस दोनों परिवारों के बयान दर्ज कर रही है और पोस्टमॉर्टम तथा फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की वास्तविक वजह और घटनाक्रम पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगा.
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News