रूस से तेल आयात को लेकर प्रतिबंध लगाने और फिर उसे हटाने को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका को आड़े हाथों लिया है। फिनलैंड के कुलतारांता में पत्रकारों से बात करते हुए एस जयशंक ने कहा कि अमेरिका सैंक्शन पॉलिसी बदलता ही रहता है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने ही रूस से तेल आयात को बढ़ावा देने की बात कही और बताया कि इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्थिरता आएगी। इसके बाद वही प्रतिबंध लगाता है और फिर छूट देता है।
जयशंकर ने कहा कि यूक्रेन पर हमले के बाद भी भारत ने रूस से तेल आयात करना इसलिए नहीं बंद किया क्योंकि हमें अपने देश की ऊर्जा सुरक्षा को देखना है। यह भूराजनैतिक परिदृश्य से कहीं ज्यादा जरूरी है। जयशंकर ने कहा कि उपलब्धता और कीमतों के आधार पर भारत तेल का आयात निर्धारित करता है। उन्होंने कहा कि रूस के पास तेल की अच्छी मात्रा उपलब्ध थी। यूरोप के ज्यादातर देश पश्चिम एशिया से तेल खऱीद रहे थे। ऐसे में परिस्थितियों के आधार पर भारत ने रूस से तेल खरीद बढ़ा दी।
जयशंकर ने कहा कि अमेरिका ने ही रूस से तेल खरीदने को लेकर बढ़ावा दिया था। यूक्रेन पर हमले के बाद दुनियाभर में तेल की कीमतों में इजाफा हुआ। तब अमेरिका ने खास तौर पर भारत से कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार का स्थिर रखने के लिए रूस से तेल खरीद जरूरी है। भारत रूस से तेल खरीदने वाले सबसे बड़े देशों में से एक बन गया। इससे भारत में तेल की कीमतों में भी स्थिरता लाई जा सकी।
जयशंकर ने कहा कि अब देखिए अमेरिका क्या कर रहा है। पहले रूस से तेल खरीदने के नाम पर ही हम पर टैरिफ लगा दिया। इसके बाद खुद ही अपने प्रतिबंधों को हटा लेता है। जयशंकर ने कहा कि अमेरिका के बार-बार बदलने के बाद भी अपना स्टैंड नहीं बदला। पिछले महीने भी पेट्रोलियम ऐंड नेचुरल गैस मिनिस्ट्री की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने कहा था कि प्रतिबंध और फिर प्रतिबंध हटाने से बेफिक्र भारत रूस से तेल आयात कर रहा है। भारत का कहना है कि दुनिया का तीसरा सबसे ज्यादा तेल आयात करने वाला देश प्रतिबंधों के आधार पर तेल नहीं खरीद सकता।
बता दें कि गुरुवार को एस जयशंकर ने फिनलैंड में अपने समकक्ष से मुलाकात की और भारत-फिनलैंड के बीच रणनीतिक साझेदारी पर बातचीत की और उभरते प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की। जयशंकर से मुलाकात के बाद वाल्टोनेन ने सोशल मीडिया पोस्ट में दोहराया, ‘फिनलैंड और भारत के बीच उत्कृष्ट द्विपक्षीय संबंध हैं। हम अपने व्यापारिक संबंधों को और गहरा करना जारी रखेंगे और डिजिटलीकरण और स्थिरता में अपार संभावनाएं देखते हैं।’
विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ और ‘इंडियन एक्सप्रेस’ ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।
अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का ‘C सर्टिफिकेट’ भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play