MCBU में हिंदी माध्यम के छात्रों को मिला अंग्रेजी प्रश्नपत्र: एक घंटे बाद मिला अनुवाद, अतिरिक्त समय न मिलने… – Dainik Bhaskar

छतरपुर स्थित महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (MCBU) की परीक्षा व्यवस्था में शुक्रवार को गंभीर लापरवाही सामने आई। बीए सेकंड ईयर और बीए एलएलबी की परीक्षा में हिंदी माध्यम के छात्रों को गलती से अंग्रेजी माध्यम का प्रश्नपत्र दे दिया गया, जिसके बा
छात्रों के अनुसार, परीक्षा शुरू होने के बाद उन्हें अंग्रेजी प्रश्नपत्र मिला। शिकायत करने पर मामला कुलगुरु तक पहुंचा और लगभग एक घंटे बाद प्रश्नपत्र का हिंदी अनुवाद उपलब्ध कराया गया। हालांकि, छात्रों को अतिरिक्त समय देने से इनकार कर दिया गया, जिससे उनमें आक्रोश फैल गया।
विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रबंधन की इस गलती का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन पर मनमानी और लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि महंगी फीस लेने के बावजूद छात्रों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
आरोप- प्रदर्शन करने पर पुलिस बुलाई छात्रों ने यह भी बताया कि उन्हें परीक्षा के दौरान भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और इस लापरवाही के कारण बड़ी संख्या में छात्रों की एटीकेटी आने का खतरा है। छात्रों का कहना था कि जब वे अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हैं तो प्रशासन पुलिस बुलाकर दबाव बनाने का प्रयास करता है।
घटना से नाराज विद्यार्थियों और छात्र संगठनों ने विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन कर परीक्षा में हुए नुकसान की भरपाई के लिए अतिरिक्त समय देने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। समाचार लिखे जाने तक विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई थी।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News