Feedback
एक्ट्रेस संभावना सेठ शादी के 10 साल बाद मां बनी हैं. 45 की उम्र में संभावना के सरोगेसी से जुड़वा बच्चे हुए हैं.
संभावना अस्पताल से बच्चों को लेकर अपने घर पहुंच चुकी हैं. व्लॉग में संभावना ने जुड़वा बच्चों के ग्रैंड वेलकम की झलक दिखाई है.
पूरे घर को बलून से डेकोरेट किया गया. दादा-दादी ने पोता-पोती की नजर उतारी. उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलके.
बच्चों के ग्रैंड वेलकम के लिए केक काटा गया. दादी ने पोता-पोती को गोद में लेकर सोहर गीत गाए. ये गीत बच्चे के जन्म पर गाए जाने वाले पारंपरिक मंगल गीत हैं.
ये मोमेंट परिवारवालों के लिए काफी खास था. इस दौरान संभावना इमोशनल हुईं.अविनाश और दादा रोते हुए बच्चों को गोद में लेकर चुप कराते हुए दिखे.
संभावना ने घर पर सास-ससुर को बताया कि ट्रेन में बच्चे रोए नहीं. ये देखकर सभी लोग ताज्जुब थे. संभावना ने घर लौटकर अपने पेट्स पर प्यार लुटाया.
संभावना की सास ने कहा बच्चों के आने से वो बेहद खुश हैं. उनके पास सब कुछ था बस घर में बच्चे की कमी थी. अब उन्हें भगवान ने लक्ष्मी-गणेश दे दिए.
एक्ट्रेस ने बताया कि बप्पा से वो हर साल बेबी ना देने की शिकायत करते थे. अब गणपति ने परिवार को छप्परफाड़ कर खुशियां दे दी है. इस गणपति उनके आंसू नहीं निकलेंगे.
संभावना ने कहा कि बप्पा ने आज तक उनकी सारी मुराद पूरी की है. वो इसलिए भी खुश हैं कि उन्हें बप्पा ने एक बेटी और बेटा दिया है, वो किस्मत वालों को मिलता है.
संभावना ने बताया कि उन्होंने जुड़वां बच्चों की बात घरवालों से भी छिपाई थी. सास-ससुर को आखिर के दिनों में बताया था. डॉक्टर ने उन्हें छिपाने को कहा था.
संभावना के घर में पूरी रौनक सजी हुई है. संभावना जहां घरवालों को अपनी जर्नी बताती दिखीं, वहीं अविनाश अपने बच्चों को दुलार करते दिखे.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू