OnePlus ने शुक्रवार को घोषणा की है कि वह भारत में जल्द ही अपने नए OnePlus Nord Buds 4 वायरलेस ईयरबड्स लॉन्च करने जा रहा है। ये नए बड्स लाइनअप में कंपन …और पढ़ें
OnePlus Nord Buds 4 ईयरबड्स जल्द होंगे लॉन्च।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OnePlus Nord Buds 4 ईयरबड्स भारत में जल्द ही लॉन्च किए जाएंगे, कंपनी ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की है। ये नए ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरबड्स लाइनअप में OnePlus Nord Buds 4 Pro के साथ शामिल होंगे, जिसे 19 मार्च को भारत में लॉन्च किया गया था। इस घोषणा के हिस्से के तौर पर टेक कंपनी ने अपकमिंग OnePlus Nord Buds 4 का डिजाइन भी रीवील किया है, जो काफी हद तक प्रो मॉडल के समान दिखाई देता है। टीजर के मुताबिक, ये ईयरबड्स सिलिकॉन इयर टिप्स के साथ इन-ईयर डिजाइन में आएंगे। इसके अलावा, जल्द ही लॉन्च होने वाले इन TWS के लिए देश में एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव हो गई है, जिससे इसकी अवेलेबिलिटी डिटेल्स सामने आई हैं।
X पर किए गए एक पोस्ट में टेक कंपनी ने कंफर्म किया है कि नए OnePlus Nord Buds 4 भारत में जल्द ही लॉन्च किए जाएंगे। इसके साथ ही, इन अपकमिंग ईयरबड्स के लिए Amazon पर एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव हो गई है, जिससे ये साफ हो गया है कि ये इस ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए देश में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इस अनाउंसमेंट के तहत कंपनी ने TWS का डिजाइन टीज किया है। इतना फिलहाल तय है कि OnePlus Nord Buds 4 भारत में खरीदने के लिए कम से कम एक टील कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
OnePlus ने अभी तक इस कलर ऑप्शन के ऑफिशियल मार्केटिंग नेम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन टीजर में Nord Buds 4 को इन-ईयर डिजाइन और हर ईयरबड के एंड पर सिलिकॉन इयरटिप्स के साथ दिखाया गया है। इसके अलावा, इनमें वायरलेस चार्जिंग के लिए दो पोगो पिन कनेक्टर के साथ अपेक्षाकृत छोटा स्टेम हो सकता है। साथ ही, ईयरबड्स के पिछले हिस्से पर एक इंडेंट दिखाई देता है, जिसका इस्तेमाल जेस्चर कंट्रोल्स के लिए किया जा सकता है। OnePlus Nord Buds 4 एक पेबल-शेप चार्जिंग केस के साथ शिप होगा।
ये अनाउंसमेंट कंपनी द्वारा 19 मार्च को OnePlus Nord Buds 4 Pro लॉन्च किए जाने के कुछ महीनों बाद आई है। Nord Buds 4 Pro फिलहाल में भारत में 3,999 रुपये की कीमत पर बिक रहा है और इसे रेडिएंट ग्रे और रेवेन ब्लैक कलर ऑप्शन्स में ऑफर किया जाता है। याद दिला दें कि ये ईयरबड्स टाइटेनियम कोटिंग वाले 12mm डायनेमिक ड्राइवर्स से लैस हैं। ये TWS एक्टिव नॉइज़ कैंसिलेशन और ट्रांसपेरेंसी मोड को भी सपोर्ट करता है।
OnePlus Nord Buds 4 Pro के हर ईयरबड के अंदर 62mAh की बैटरी है। वहीं, इसके चार्जिंग केस में 530mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि ANC बंद रहने पर इससे कुल 54 घंटे तक का प्लेबैक टाइम मिलता है। इसके साथ ही Nord Buds 4 Pro डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP55 रेटिंग के साथ आता है।
यह भी पढ़ें: क्या होता है AC में टन का मतलब… कहीं आपने वजन तो नहीं समझ लिया?