Feedback
कोलकाता में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के घर सुमित रॉय की तलाश में पुलिस और केंद्रीय बल पहुंचे. खेल जगत की बात करें तो धर्मशाला में भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे मैच दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा. इसके साथ ही, ओडिशा सरकार ने अंग्रेजों के जमाने से चले आ रहे बालासोर समेत 64 जगहों के अंग्रेजी नामों की स्पेलिंग बदलने का बड़ा फैसला किया है. वहीं, अमेरिका ने एआई कंपनी एंथ्रोपिक पर प्रतिबंध लगाते हुए गैर-अमेरिकी नागरिकों के लिए इसकी एडवांस सर्विस बंद कर दी है. वहीं, ईरान ने होर्मुज में कमर्शियल जहाजों को निशाना बनाकर कई ड्रोन दागे. पढ़ें शनिवार सुबह की बड़ी खबरें.
सुबह-सुबह अभिषेक बनर्जी के घर पर कोलकाता पुलिस और सेंट्रल फोर्स के जवान, खबर मिलते ही ममता भी पहुंचीं
TMC सांसद और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के कोलकाता स्थित आवास पर शनिवार सुबह पुलिस और केंद्रीय बलों की टीम पहुंची. बताया जा रहा है कि अभिषेक बनर्जी के करीबी सहयोगी और निजी सहायक सुमित रॉय की तलाश में पुलिस उनके आवास पर पहुंची थी, हालांकि कुछ देर बाद वहां से रवाना हो गई. यह मामला शालबानी पुलिस से जुड़ा हुआ है.
IND vs AFG 1st ODI: कोहली नहीं तो कौन, बुमराह का बैकअप… धर्मशाला वनडे से पहले टीम इंडिया के कोच ने खोल दिए पत्ते
भारत-अफ़गानिस्तान के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज़ का पहला मुकाबला आज धर्मशाला में खेला जाएगा. ये मुकाबला दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा. इस वनडे से पहले गेंदबाज़ी कोच मोर्ने मोर्कल ने कहा कि विराट कोहली की गैरमौजूदगी टीम को ज़रूर खलेगी, लेकिन इससे युवा खिलाड़ियों को खुद को साबित करने का बड़ा मौका मिलेगा. दरअसल, कोहली चोट के चलते इस सीरीज़ से बाहर हैं.
‘बालासोर’ कहलाएगा ‘बालेश्वर’… ओडिशा के 64 शहरों-जगहों के अंग्रेजी नामों की स्पेलिंग में होगा बदलाव
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य के 26 जिलों की 64 जगहों की अंग्रेजी स्पेलिंग बदलने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी गई है. राज्य की मुख्य सचिव अनु गर्ग ने बताया कि ओडिशा की कई जगहों के नाम अभी भी सरकारी अंग्रेजी रिकॉर्ड में ग़लत लिखे जाते हैं. ये नाम अंग्रेजों के समय से चले आ रहे हैं.
AI पर अमेरिका का बड़ा एक्शन! दुनियाभर के यूजर्स के लिए बंद हुई ये सर्विस
अमेरिका ने AI कंपनी एंथ्रोपिक के लिए नए नियम जारी किए हैं. नए नियम के तहत विदेशी नागरिकस, कर्मचारियों और किसी भी गैर- अमेरिकी संस्था को एंथ्रोपिक के एडवांस्ड AI प्रोग्राम तक के एक्सेस देने पर रोक लगा दी गई है. एंथ्रोपिक ने कहा है कि अमेरिकी सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े अधिकारों का हवाला देते हुए एक्सपोर्ट कंट्रोल के निर्देश जारी किए हैं.
भारतीय जहाजों पर हमलों के बीच ईरान ने होर्मुज में दागे ड्रोन, निशाने पर थे कॉमर्शियल शिप्स
भारतीय जहाजों पर हमलों के बीच ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में कई ड्रोन दागे हैं. अमेरिकी सेना का दावा है कि उसने कॉमर्शियल जहाजों को निशाना बनाने के लिए भेजे गए कई ईरानी “वन-वे अटैक ड्रोन” मार गिराए. इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आरोप लगाया कि ईरान ने ही होर्मुज स्ट्रेट से निकल रहे भारतीय जहाजों पर भी ड्रोन अटैक की कोशिश की थी.
Weather Update: बरसात ने बदला मौसम! UP-राजस्थान समेत 25 से ज्यादा राज्यों में बारिश का अलर्ट
भारत मौसम विभाग ने 13 जून के लिए भी देश के बड़े हिस्से में बारिश, आंधी और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान पूर्वोत्तर भारत के साथ-साथ बिहार, झारखंड, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, कोंकण एवं गोवा, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वी और मध्य मध्य प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना है.
पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल, 11 दिन में बॉर्डर रेंज के DIG विवेक शील का ट्रांसफर
पंजाब सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल कर मात्र 11 दिनों की पोस्टिंग के बाद DIG विवेक शील सोनी को बॉर्डर रेंज, अमृतसर से हटा दिया गया है. उनकी जगह IPS हरमनबीर सिंह को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. आईपीएस विवेक शील सोनी को बॉर्डर रेंज के पद से हटाने के बाद फिलहाल कोई नई तैनाती नहीं दी गई है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू