Rain Alert: सावधान! 60 की स्पीड से आएगी आंधी, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में अगले 7 दिनों तक भारी बारिश – Hindustan Hindi News

IMD Rain Alert, Weather Update 13 June: उत्तर भारत समेत देशभर के विभिन्न हिस्सों के कई राज्यों में अगले सात दिनों तक भारी बारिश, आंधी तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान, हवाओं की स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटे होगी। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार समेत कई राज्यों में तेज बरसात का अलर्ट है। मौसम विभाग ने बताया है कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से ऐसा मौसम रहेगा। वहीं, बिहार में मॉनसून की एंट्री हो चुकी है, जबकि यूपी में चंद दिनों में मॉनसून आ जाएगा।

उत्तर भारत के मौसम की बात करें तो जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड में 13-19 जून तक बारिश होगी। हिमाचल प्रदेश में कल से 19 जून तक बारिश का अलर्ट है। पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 13-19 जून, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 13 जून, 18,19 जून, पश्चिमी राजस्थान में 13-17 जून और 19 जून को बारिश होगी। वहीं, हिमाचल प्रदेश में 13 जून को बारिश की चेतावनी जारी की गई है।इसके अलावा, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, जम्मू कश्मीर, लद्दाख में 13-14 जून, उत्तराखंड में 13-15 जून के बीच 60 की स्पीड से आंधी चलने वाली है। इसके अलावा, बिजली कड़कने की भी चेतावनी जारी की गई है। पश्चिमी राजस्थान में 13 जून को धूलभरी आंधी आएगी।

मध्य भारत की बात करें तो छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, पश्चिमी मध्य प्रदेश में 13-19 जून के दौरान भारी बारिश होगी। पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश में 14-16 जून, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में 13-17 जून को बरसात होगी। आंधी तूफान और तेज हवाओं का अलर्ट है।

वहीं, पूर्वी भारत की बात करें तो अंडमान और निकोबार द्वीप, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 13-19 जून, गंगीय पश्चिम बंगाल में 17-19 जून, ओडिशा में 19 जून को भारी बारिश होगी। इसके अलावा, गंगीय पश्चिम बंगाल में 13-16 जून, बिहार, झारखंड में 13-19 जून, ओडिशा में 14-19 जून को बरसात का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, अंडमान और निकोबार द्वीप में 16-19 जून, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 13-19 जून, बिहार में 14-15 जून, ओडिशा में 15-17 जून को तेज हवाओं के साथ बरसात होगी।

पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 13-19 जून तक तेज बारिश होगी। अरुणाचल प्रदेश में 15-16 जून, असम, मेघालय में 14-16 जून, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 13-15 जून, अरुणाचल प्रदेश में 17-19 जून को बहुत भारी बरसात देखने को मिलेगी।

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News