गुरुग्राम के सेक्टर-83 में एलान मॉल के पास झाड़ियों में एक महिला की करीब 4 दिन पुरानी लाश मिली है। महिला के कपड़े अस्त-व्यस्त थे। पुलिस को दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका है। मृतका की उम्र लगभग 40 साल लग रही है। लाश के फूलने के कारण चोट के निशान नहीं नजर आ रहे थे। पुलिस लाश की पहचान के लिए आसपास के लोगों और पड़ोसी जिलों से कर रही है। लाश के बारे में जानकारी देने वाले का नाम गुप्त रखने को कहा गया है।
शुरुआती जांच में महिला की उम्र लगभग 40 साल लग रही है और कई दिन पुराना होने की वजह से शव बहुत ज्यादा सूज गया है। पुलिस का कहना है कि शरीर के खराब होने के कारण यह साफ नहीं हो पाया है कि उस पर चोट के निशान हैं या नहीं। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम एवं फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह और दुष्कर्म की बात साफ हो पाएगी।
पुलिस ने आसपास के मजदूरों की बस्तियों, सोसाइटियों और आने-जाने वाले लोगों से महिला की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। महिला के बारे में जानकारी जुटाने के लिए अखबारों में विज्ञापन छपवाए जा रहे हैं। गुरुग्राम के नजदीकी जिलों जैसे दिल्ली, फरीदाबाद, झज्जर, रेवाड़ी और नूंह की पुलिस को भी खबर दे दी गई है ताकि वे अपने यहां की गुमशुदा महिलाओं का रिकॉर्ड चेक कर सकें।
पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि यदि किसी को इस महिला के बारे में कुछ भी पता हो या पिछले चार-पांच दिनों में उनके आसपास से कोई महिला गायब हुई हो तो वे तुरंत सेक्टर-10 थाने या सेक्टर-93 पुलिस चौकी को बताएं और जानकारी देने वाले का नाम बिल्कुल गुप्त रखा जाएगा।
कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )
संक्षिप्त विवरण
कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।
रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play