संजीव बालियान को Y कैटेगिरी की सुरक्षा, UP पुलिस की सिक्योरिटी हटने के विवाद के बीच आया अपडेट – Aaj Tak

Feedback
पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के सुरक्षा से UP पुलिस के जवान हटाए जाने के मामले को लेकर विवाद जारी है. इस बीच यह बात सामने आई है कि संजीव बालियान को केंद्र सरकार की तरफ से अब भी Y कैटेगिरी की VIP सुरक्षा मिली हुई है.
यलो बुक के आधार पर ये सुरक्षा गृह मंत्रालय की तरफ से दी गई है, जिसमें दिल्ली पुलिस के जवान संजीव बालियान की सुरक्षा में तैनात हैं. इसमें कुल 8 सुरक्षाकर्मी शामिल होते हैं. जिसमें पांच आर्म्ड स्टैटिक गार्ड घर पर लगाए जाते हैं. साथ ही 3 शिफ्ट में 3 पीएसओ सुरक्षा करते हैं.
अधिकारियों को लिया आड़े हाथों
UP पुलिस ने कुछ दिन पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान की सुरक्षा को यूपी में हट लिया, जिसे लेकर संजीव बालियान ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखकर के विरोध दर्ज कराया था. उन्होंने कहा था कि उनकी जान को खतरा है. आजतक से बातचीत में भी बालियान ने यूपी पुलिस के अधिकारियों को आड़े हांथों लिया था और कहा था कि उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारी बेलगाम हो गए हैं.
गृह मंत्रालय ने दिए ये आदेश
बता दें कि संजीव बालियान को गृह मंत्रालय की तरफ से मिलने वाली सुरक्षा अभी भी मिल रही है. इसे दिसंबर (3.12.2024) में ही रिव्यू किया गया है. सुरक्षा को आगे जारी रखने के निर्देश गृह मंत्रालय की तरफ से दिए गए हैं. इसमें उन्हें Y कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News