राशन लेकर लौट रहे थे दो युवक, तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंदा, दोनों की मौत – AajTak

Feedback
राजस्थान के धौलपुर जिले में शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो मजदूरों की जान चली गई. सैंपऊ थाना क्षेत्र से होकर गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग-123 पर पार्वती नदी पुल के पास तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए. बाद में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई.
हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार युवक उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे, जबकि उनकी बाइक कार के अगले हिस्से में बुरी तरह फंस गई. दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया.
यह भी पढ़ें: धौलपुर में आंधी का कहर, दीवार गिरने से पांच लोग मलबे में दबे, 2 की मौत
घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया.
राशन खरीदकर लौट रहे थे दोनों युवक
पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान 20 वर्षीय प्रशांत पुत्र रज्जो निवासी डरुपुरा और 21 वर्षीय शिवा पुत्र पप्पू निवासी अयेला, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है. दोनों युवक धौलपुर जिले के कुम्हेरी गांव स्थित एक ईंट भट्टे पर मजदूरी का काम करते थे.
शनिवार रात दोनों युवक बाइक से तसीमो कस्बे गए थे, जहां से राशन खरीदने के बाद वापस कुम्हेरी गांव लौट रहे थे. इसी दौरान पार्वती नदी पुल के पास उनकी बाइक एक मध्य प्रदेश नंबर की कार से टकरा गई.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार काफी तेज रफ्तार में थी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक कार के अगले हिस्से में फंस गई और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े.
एक की मौके पर मौत, दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम
हादसे के बाद दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. गंभीर रूप से घायल शिवा को डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. वहीं दूसरे घायल प्रशांत का इलाज शुरू किया गया.
प्रशांत की हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी. इलाज के दौरान रविवार को उसने भी दम तोड़ दिया. इस तरह हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई.
 धौलपुर
दोनों मजदूरों की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवारों में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव और ईंट भट्टे पर भी शोक का माहौल है.
कार चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी
सैंपऊ थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक को कब्जे में ले लिया है. हादसे के बाद फरार हुए कार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है.
सहायक उपनिरीक्षक अजय सिंह ने बताया कि एक शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया था, जबकि दूसरा शव सैंपऊ सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया. दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है.
उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
NH-123 पर फिर उठे सड़क सुरक्षा के सवाल
इस हादसे ने एक बार फिर राष्ट्रीय राजमार्ग-123 पर सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं.
लोगों ने प्रशासन से हाईवे पर निगरानी बढ़ाने और तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. ताकि भविष्य में इस तरह के दर्दनाक हादसों को रोका जा सके.
फिलहाल पुलिस फरार कार चालक की तलाश में जुटी है और दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News