लग्जरी वाहन निर्माता मर्सिडीज की ओर से भारत में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता सोमवार से शुरू हो रहे हफ्ते में अपनी S Class के …और पढ़ें
मर्सिडीज बेंज एस-क्लास फेसलिफ्ट 15 जून को भारत में लॉन्च
नया इलेक्ट्रॉनिक आर्किटेक्चर और प्लग-इन हाइब्रिड इंजन विकल्प
संभावित एक्स-शोरूम कीमत 2 करोड़ रुपये के करीब हो सकती है
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में सामान्य कारों के साथ ही लग्जरी कारों को भी काफी पसंद किया जाता है। कई निर्माताओं की ओर से इस सेगमेंट में कई विकल्प ऑफर किए जाते हैं। Mercedes Benz की ओर से S Class Facelift को भारतीय बाजार में सोमवार से शुरू होने वाले हफ्ते में लॉन्च किया जा सकता है। इसे कब और किस तरह के बदलावों के साथ भारत में लॉन्च किया जाएगा। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
मर्सिडीज बेंज की ओर से भारतीय बाजार में नई कार के तौर पर एस क्लास के फेसलिफ्ट लॉन्च किया जा रहा है। निर्माता की ओर से इस गाड़ी को औपचारिक तौर पर सोमवार से शुरू होने वाले हफ्ते में 15 जून को लॉन्च किया जा सकता है।
जानकारी के मुताबिक इस कार के फेसलिफ्ट में कई बदलाव किए जा सकते हैं और इसमें कई नए फीचर्स को भी जोड़ा जा सकता है। इसमें नया इलेक्ट्रॉनिक आर्किटेक्चर, प्लग इन हाइब्रिड इंजन जैसे विकल्प को दिया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो यह अपने सेगमेंट में सबसे बेहतर विकल्प में से एक हो सकती है।
मर्सिडीज की ओर से एस क्लास के फेसलिफ्ट को भारत में तीन लीटर की क्षमता के टर्बो पेट्रोल इंंजन को मोटर के साथ ऑफर किया जा सकता है। जिससे इसे 435 हॉर्स पावर और 680 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिल सकता है। इसमें दी गई बैटरी से इसे 100 किलोमीटर तक ईवी मोड में चलाया जा सकता है।
निर्माता की ओर से इसके लॉन्च के बाद ही कीमत की सही जानकारी दी जाएगी। लेकिन उम्मीद है कि इसे दो करोड़ रुपये की एक्स शोरूम कीमत के आस पास लॉन्च किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- In Pics: कैसी है वोल्वो की XC 60 एसयूवी, कितना दमदार इंजन और कैसे हैं फीचर्स